फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Someone accused of stopping the freedom of women to offer namaz in the mosque

अलीगढ़: मस्जिद में महिलाओं के नमाज पढ़ने की आजादी तो किसी ने रोकने का लगाया आरोप

Fri, 10 Feb 2023 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Someone accused of stopping the freedom of women to offer namaz in the mosque
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के हलफनामे पर महिलाओं की अलग-अलग राय है। किसी ने कहा कि मस्जिद में महिलाओं को नमाज पढ़ने की आजादी है। उन्हें याची की याचिका पर आपत्ति है, जबकि दूसरी ने मस्जिद में जाने से रोकने का आरोप लगाया है। जमात से नमाज न पढ़ने की एक लकीर खींच दी गई है। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे में कहा था कि महिलाएं जमात के साथ नमाज अदा कर सकती हैं।
विज्ञापन



हमारी मां-बहनों और बेटियों को मस्जिद में जमात के साथ नमाज पढ़ने का पूरा हक है। जब बेटियां पुलिस, फौज में पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं, तो मस्जिदों में नमाज क्यों नहीं पढ़ सकतीं। बाजार में अगर मुस्लिम महिलाएं खरीदारी करने जाती हैं और अजान होने लगे, तो मस्जिद में नमाज पढ़ लेंगी तो कजा नहीं होगी। कुछ जिहादी मानसिकता के लोग रोक रहे हैं। -रूबी आसिफ खान, भाजपा नेता
विज्ञापन


मैं दावे से कह सकती हूं कि जितने हक महिलाओं के इस्लाम में हैं, उतने कहीं नहीं होंगे। मस्जिदों में नमाज पढ़ने की पाबंदी कभी नहीं थी। मुझे सुप्रीम कोर्ट में उस याची पर आपत्ति दी है, जो कोर्ट का समय ऐसी बातों से खराब कर रहा है, जिसका काेई मकसद नहीं है। अगर उसे देना है तो रोजगार, थर्ड डिग्री यातना, कैदियों की बीमारियों को लेकर याचिका दे। -मारिया आलम, वरिष्ठ समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर कोई पाबंदी नहीं है। महिला और पुरुष की जमात अलग-अलग हो सकती है, जिसमें पर्दा का माकूल इंतजाम होना चाहिए। -मुफ्ती जाहिद अली खान, पूर्व अध्यक्ष, सुन्नी थियोलॉजी विभाग एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed