{"_id":"66453f7c8b57d2e97d0c43a4","slug":"social-worker-saves-life-of-chandausi-elderly-man-who-jumped-into-ganga-aligarh-news-c-2-ali1027-392157-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गंगा में कूदे चंदौसी के बुजुर्ग की समाजसेवी ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गंगा में कूदे चंदौसी के बुजुर्ग की समाजसेवी ने बचाई जान
विज्ञापन
शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी व समाजसेवी ने राजघाट के गंगा घाट पर आत्महत्या करने गंगा में कूदे बुजुर्ग की जान बचाई है।
पन्नालाल वार्ष्णेय मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष कालीचरण वार्ष्णेय ने बताया कि राजघाट पर हर वर्ष वह गंगा सप्तमी पर जागरण व विशाल भंडारा कराते हैं। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे वह दिल्ली से आए जागरण के कलाकारों संग गंगा के नाव से दर्शन कर रहे थे।
तभी पुल के पास उन्हें एक बुजुर्ग डूबता दिखाई दिया। तत्काल वह नाव से बुजुर्ग के पास पहुंचे और उन्हें भंवर से बाहर निकाला। बुजुर्ग ने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र देवी सिंह निवासी गांव महुआ चंदौसी बताया।
वह अपनी धेवती की शादी में बबराला आए थे। तभी बच्चों से उनका किसी बात पर विवाद हो गया। वह आत्महत्या करने गंगा में कूद गए। ट्रस्ट द्वारा बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार कर आर्थिक मदद भी की गई।