फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Social media accounts of foreign students of AMU monitor

Aligarh Muslim University: विदेशी छात्रों के सोशल मीडिया एकाउंट की होगी निगरानी, इंतजामिया ने की एडवाइजरी जारी

Fri, 05 Dec 2025 01:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 01:22 PM IST
सार

छात्र नेता अखिल कौशल ने बताया कि इंतजामिया सभी विदेशी छात्रों को लिखित रूप से यह निर्देश दें कि वह किसी भी प्रकार की भारत-विरोधी या हिंदू-विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें।

विज्ञापन
Social media accounts of foreign students of AMU monitor
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू इंतजामिया ने यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें हिदायत दी गई है कि वह सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट, टिप्पणी या गतिविधि न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। उस पर निगरानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


साथ ही जिले की सीमा से बाहर कहीं भी जाने से पहले प्रॉक्टर कार्यालय को उन्हें जानकारी देनी होगी। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स सेल के अधिकारी प्रो. हशमत अली खान ने विदेशी छात्रों से कहा कि पासपोर्ट और वीजा की तिथि एक्सपायर होने से पहले उसका नवीनीकरण करा लें, जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो। 
विज्ञापन


उधर, छात्र नेता अखिल कौशल ने बताया कि इंतजामिया सभी विदेशी छात्रों को लिखित रूप से यह निर्देश दें कि वह किसी भी प्रकार की भारत-विरोधी या हिंदू-विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें। उन्होंने कहा कि एएमयू देश के शीर्ष संस्थानों में से एक है और भारत सरकार के संसाधनों से संचालित होता है, ऐसे में किसी भी विदेशी छात्र द्वारा भारत-विरोधी या हिंदू-विरोधी टिप्पणी करना किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed