फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SO's Kasganj transferred in case of assault with MLA

अलीगढ़ः विधायक से मारपीट के मामले में एसओ का कासगंज तबादला

Sun, 20 Sep 2020 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
SO's Kasganj transferred in case of assault with MLA
ट्रांसफर (सांकेतिक)

इगलास क्षेत्र के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी व एसओ गोंडा मारपीट मामले में निलंबित हुए एसओ अनुज सैनी का बहाली के बाद कासगंज  तबादला कर दिया गया है। यह तबादला रेंज मुख्यालय यानी आईजी स्तर से किया गया है। शनिवार देर रात एसएसपी को तबादला आदेश मिलने पर अनुज सैनी की रवानगी की तारीख भी तय कर दी गई है। रविवार को कासगंज के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


पिछले माह गोंडा थाने में विधायक व तत्कालीन एसओ के बीच मारपीट का मामला सुर्खियों में आया था। इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए शासन ने तत्कालीन एसओ अनुज सैनी को निलंबित कर एसपी देहात का तबादला कर दिया था। शासन में आईजी से अगले 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की थी। हालांकि अभी तक उस रिपोर्ट पर शासन स्तर से किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन


मगर, अनुकंपा अनुरोध के आधार पर अनुज सैनी को पिछले दिनों एसएसपी स्तर से बहाल कर दिया गया। वहीं उनके खिलाफ जांच अभी एसपी सिटी स्तर से लंबित है।

इधर, अब आईजी रेंज पीयूष मोर्डिया ने अनुज सैनी के बहाल होने पर उनका यहां से कासगंज जनपद के लिए तबादला कर दिया है। इसके पीछे वजह मानी जा रही है कि यहां रहकर भाजपाइयों के निशाने पर रह सकते हैं। इसलिए उनका यहां से कासगंज के लिए तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शनिवार देर रात तबादला आदेश जिला मुख्यालय यानी एसएसपी के यहां पहुंचने पर उनकी रवानगी की तारीख तय कर दी गई है। वह रविवार को रवाना हो जाएंगे। उनका तबादला किए जाने की पुष्टि आईजी पीयूष मोर्डिया स्तर से व उनको यहां से रिलीव किए जाने की पुष्टि एसएसपी मुनिराज जी स्तर से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed