फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Snake alive with water from spout

टोंटी से पानी के साथ निकला जिंदा सांप

Sun, 16 Apr 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 16 Apr 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Snake alive with water from spout
पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 11 लाख के इनाम की घोषणा करने वाले भाजयुमो नेता शनिवार को अचानक भूमिगत हो गए। तमाम प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। हालांकि शुक्रवार से तैर रहीं चर्चाओं के बाद शनिवार को भी कोलकाता पुलिस नहीं आई। इधर, गांधीपार्क में कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम पर भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जरूर हो गया है, जिसमें योगेश का सिर कलम करके लाने पर 22 लाख के इनाम का आरोप है। इस मुकदमे को दर्ज कराने पहुंचे भाजपाइयों को थाने पर काफी देर हंगामा करना पड़ा और सांकेतिक धरना भी दिया। तब यह मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


कभी पीएम मोदी का सिर कलम करने वाले को इनाम की घोषणा करने वाले टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम नुरूल रहमान बरकती ने योगेश के सिर पर उसके बयान के बाद 22 लाख का इनाम घोषित किया था। इस बयान पर उबले भाजपाइयों ने शुक्रवार को तहरीर दी थी। यह तहरीर धर्म जागरण समिति के संयोजक संदेश राज की ओर से दी गई थी। शनिवार को संदेश राज व अन्य पदाधिकारी, भाजपा नेता मुकदमे की प्रति लेने गांधीपार्क थाने पहुंचे। जहां उन्होंने सांकेतिक धरने के साथ हंगामा किया। तब जाकर गांधीपार्क पुलिस ने संदेश राज की तहरीर    पर धारा 506 व 153 ए के  तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसमें धमकी देने व माहौल बिगाड़ने का आरोप है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क ने मुकदमा दर्ज करने व जांच शुरू करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार से ही यह चर्चा शहर भर में थीं कि कोलकाता पुलिस योगेश की तलाश में आ सकती है। इसके चलते शनिवार को दिन भर योगेश से संपर्क नहीं हो सका। मगर दिन भर न तो कोलकाता पुलिस ही आई और न योगेश से ही संपर्क हुआ। अंदरखाने की खबर है कि यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर मसला मैनेज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी का पुतला फूंक सरकार बर्खास्त करने की मांग
हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के महानगर हरिगढ़ अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय के नेतृत्व में अचलताल पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम नुरूल रहमान बरकती का पुतला दहन किया गया। साथ ही हनुमान जयंती के दिन मंच के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा भी की गई। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार से घायल हिंदू जागरण कार्यकर्ताओं को पांच लाख रुपये का मुआवजा, जेल में बंद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को रिहा करने, हिंदू व राष्ट्र विरोधी पश्चिम बंगाल की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर मांगें नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में विभाग संयोजक अमित राजा, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, मुनिश गुप्ता, दीपक जैन, अरुण अग्रवाल, लवेश वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

पश्चिम बंगाल में ममता का गुंडाराज : सतीश गौतम 
सांसद सतीश गौतम पश्चिम बंगाल के जंगीपुर लोकसभा के प्रवास से वापस अलीगढ़ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर भक्तों का उत्साह और यूपी में भाजपा की एतिहासिक जीत से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी घबरा गई थीं। उन्हें लगने लगा है कि अब पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2019 में तृणमूल कांग्रेस का सफाया होने जा रहा है। इसीलिए उन्होंने वीरभूमि जिले में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस में भक्तों पर लाठीचार्ज करा दिया। वहां ‘ममता राज’ नहीं ममता का गुंडाराज चल रहा है। मीडिया का गला घोटा जा रहा है, अखबार और टीवी चैनल दहशत में हैं। सरकार और जिला प्रशासन की गुंडई के खिलाफ कुछ भी लिखने पर अखबार जला दिए जाते हैं। सीएम बनीं ममता और उनके कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में अराजकता फैला रखी है, जिससे जनता परेशान है। अब वहां तख्ता पलट होने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्थक योगेश वार्ष्णेय ने भावनात्मक ठेस पहुंचने पर ममता के विरुद्ध जो बयान दिया है, उसका वह खुद या भाजपा कतई समर्थन नहीं करती है। किसी भी व्यक्ति को अपनी मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। सांसद ने कहा कि योगेश के बयान पर पार्टी ने उसको अनुशासन में रहने और भविष्य में इस तरह का बयान नहीं देने की हिदायत दी है। 
सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल के भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष और जंगीपुर के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर घोष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा है कि उन्हें वहां का प्रभारी बनाया जाए। अगर उन्हें प्रभारी बनने का मौका मिला तो वह भाजपा की पूर्ण समर्थन की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। बोले पार्टी के निर्देश पर वहां पर समीक्षा करने के लिए दो दिन के प्रवास पर गए थे। 


योगेश से पहले जमीरउल्लाह के खिलाफ हो कार्रवाई
हिंदू युवा वाहिनी महानगर हरिगढ़ के अध्यक्ष भारत गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में योगेश वार्ष्णेय द्वारा दिए गए बयान की समीक्षा न्याय पालिका द्वारा करने की बात कही। कहा कि इससे पहले सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी करार वाले बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही कोलकाता की मस्जिद के इमाम सैयद मो. नुरूल रहमान बरकती द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर फतवा जारी करने पर गिरफ्तारी होनी चाहिए। कहा कि महानगर संयोजक नितिन वार्ष्णेय ने कहा कि योगेश वार्ष्णेय ने जो बयान दिया उसे समय रहते वापस ले लिया, लेकिन इसके बाद भी दीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम ने उनका सिर काटकर लाने वाले को 22 लाख रुपये देने की घोषणा की। उनकी गिरफ्तारी तुरंत होनी चाहिए। प्रेस वार्ता में वैभव सैनी, करन वार्ष्णेय भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed