फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smriti Vatika will be built in memory of who died due to Corona

कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में बनेगी स्मृति वाटिका

Mon, 19 Jul 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Smriti Vatika will be built in memory of who died due to Corona
कोरोना काल में गांव-गांव में लोगों को संक्रमण हुआ और कई लोगाें की जान भी गई। इस दौरान एक ही घर परिवार में भी कई कई लोगों की मौत हुई। शासन ने इन लोगों की याद में स्मृति वाटिका बनाने का फैसला किया है। जिससे गांवों में हरियाली को बढ़ावा देने केसाथ ही अपने लोगों की याद को संजोया जा सके। सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्मृति वाटिका की स्थापना की जाएगी। जिसमें अलग अलग प्रजाति के पौधे रोप कर उनको संरक्षित किया जाएगा। इसमें वह लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे, जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया है। ऐसे लोगों को भी साथ लिया जाए जो पौधरोपण और उनके संरक्षण में दिलचस्पी रखते हों। प्रभागीय निदेशक ने कहा है कि ऐसे स्मृति वाटिका की स्थापना करने के बाद उनके फोटो भी विभाग को प्रेषित किया जाए। गौर हो कि इससे पहले गांवों में पंचवटी की स्थापना का निर्देश आया था। जिसके तहत छेरत में कुछ काम हुआ था। फिलहाल वन विभाग और दूसरे सभी विभाग पौधरोपण कराने में व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed