फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smoking at Subhash Park

साहब बताएं! इस पार्क में कैसे जाएं ?

Wed, 11 Nov 2015 01:34 AM IST
नगेश शर्मा/अलीगढ़
नगेश शर्मा/अलीगढ़ Updated Wed, 11 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Smoking at Subhash Park

अलीगढ़। स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हो चुके अपने शहर के पार्कों की बदहाली मंगलवार की सुबह देखने को मिली। कठपुला से नीचे उतरते ही घंटाघर, डीएम आवास, चर्च और शास्त्री पार्क से घिरे सुभाष चौक में सुबह आठ बजे कुछ युवक शराब पी रहे थे। बिस्तर, तख्त, कुट्टू की बड़ी संख्या में शीशियां, मच्छर भगाने की कॉइल आदि सामान वहां मिलने से लगता था कि काफी समय से युवकों ने इस चौक को दारू पीने का अड्डा बना रखा था। युवकों को जब पता लगा कि शराब पीते हुए उनके फोटो खींच लिए गए हैं तो वह अपना तख्त आदि सामान उठाकर वहां से भाग खडे़ हुए। चिंताजनक बात ये है कि अति सुरक्षित माने जाने वाले इस क्षेत्र में बीच चौराहे पर दारू पार्टी पुलिस प्रशासन को दिखाई क्यों नहीं दी। इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि यह चौक असामाजिक तत्वों को स्थायी अड्डा बना हुआ हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed