फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smoke coming out of a CNG bus of roadways creates panic

Aligarh News: रोडवेज की सीएनजी बस से धुआं निकलने से हड़कंप

Mon, 24 Nov 2025 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Smoke coming out of a CNG bus of roadways creates panic
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर रविवार की शाम जट्टारी में अलीगढ़ से बल्लभगढ़ जा रही रोडवेज की सीएनजी बस के इंजन से अचानक तेजी से धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सीटों से खड़े होकर गेट की ओर भागने लगे। चालक ने बस को किनारे लगाकर लोगों की सूझबूझ से स्थिति पर काबू पा लिया। इंजन में धुआं निकलने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को बुद्धविहार डिपो की सीएनजी बस अलीगढ़ से बल्लभगढ़ के लिए रविवार की शाम करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस शाम करीब 6:15 बजे पालीवाल हॉस्पिटल के निकट पहुंची तो उसके इंजन से तेजी से काला घना धुआं निकलना शुरू हो गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया, वह सीटें छोड़कर गेट की ओर भागने लगे। बस चालक अशोक कुमार ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और अग्निशमन यंत्र से धुएं पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। मशक्कत के बाद धुआं पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया, इसके बाद ही यात्रियों ने राहत महसूस की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कुछ और देर हो जाती तो बस में आग लग सकती थी। बस को और बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थिति सामान्य होने के बाद करीब आधा घंटे बाद बस गंतव्य को रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed