{"_id":"6801607c74bff81398030888","slug":"smoke-came-out-from-the-wedding-bus-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100745-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: खेरेश्वर चौराहे पर बरात की बस से निकला धुआं, बरातियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: खेरेश्वर चौराहे पर बरात की बस से निकला धुआं, बरातियों में मची खलबली
Fri, 18 Apr 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:41 AM IST
सार
60 से 70 बरातियों से भरी बस दिल्ली के लिए जा रही थी। खेरेश्वर चौराहे पर अचानक उसके पाइप से धुआं निकलने लगा। बस के नीचे का धुएं का पाइप फट गया था।
विज्ञापन
बरात की बस से निकलता धुआं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
एटा से दिल्ली जा रही बरात की बस में धुआं निकलने से बरातियों में खलबली मच गई। बस को खेरेश्वर चौराहा पर रोका गया।
विज्ञापन
जनपद एटा के थाना जलेसर के किला कोतवाली निवासी सवारउददीन ने बताया कि उनके बेटे मुकीम की बरात बस से दिल्ली जा रही थी। बस में 60-70 बराती सवार थे। बस जैसे ही रोरावर थाने के खेरेश्वर चौराहे पर पहुंची ही थी, तभी नीचे के पाइप से धुआं निकलने लगा। जिसको देख कर राहगीरों और स्थानीय लोगो ने शोर मचाया। शोरगुल सुन कर चालक ने बस को रोक दिया।
नीचे देखा तो चिंगारियों के साथ धुएं का गुबार निकल रहा था। बस के नीचे का धुएं का पाइप फट गया था। सूचना पर रोरावर थाने के पुलिस कर्मी पहुंच गए। बराती दूसरी बस से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन