फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smart city roads... ballast, gravel and potholes

स्मार्ट सिटी की सड़कें... गिट्टी, बजरी और गड्ढे

Tue, 11 Oct 2022 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Smart city roads... ballast, gravel and potholes
आईटीआई रोड पर सड़क में गड्ढ़े । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
शहर और देहात क्षेत्र की सड़कें पहले से ही बदहाल थीं, इन पर पैदल चलना दूभर हो रहा था। तीन दिन तक हुई बारिश ने इनकी सूरत और बिगाड़ दी है। स्मार्ट सिटी की सड़कों का और बुरा हाल हो गया है। हर प्रमुख सड़क में गड्ढे हैं, चाहें वह रामघाट रोड या फिर रेलवे स्टेशन रोड हो।
विज्ञापन

बारिश में उखड़ी सड़कों की रोड़ी, गिट्टी, बजरी फैल गई है, जिनमें वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। दो पहिया वाहन चालक गिरकर जहां चोटिल हो रहे हैं तो बड़े वाहनों की कमानी टूटने के साथ वह पलट जा रहे हैं। पंचर एवं टायर फट जाने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। सरकार का दावा था कि बारिश से पहले सड़कों के सारे गड्ढे भर जाएंगे, लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि न तो गड्ढे भरे गए हैं और न ही सड़कों की मरम्मत हो सकी है।
विज्ञापन

हाईवे पर भी अनगिनत गड्ढे
अलीगढ़-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे के खुर्जा बॉर्डर तक करीब 32 किमी के हिस्से में सड़क पर बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। यह वह मार्ग है, जहां से वाहन चालकों टोल टैक्स भी भरना पड़ता है। इसे बावजूद सड़क जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क में अनगिनत गड्ढे हैं, जिससे लगता ही नहीं है कि यह हाईवे का रोड है अथवा किसी गांव का दगड़ा। हाईवे के कटरा मोड़, सोमना मोड़, तहसील मोड़, बरौली मोड़, ओवर ब्रिज, चूहरपुर, पला सल्लू, बीधानगर, भांकरी, भुकरावली, सारसौल चौराहे तक सड़कें उखड़ चुकी हैं।
हादसों का सबब बन रहे शहर की सड़कों के गड्ढे
नादा पुल, आईटीआई रोड, पुलिस लाइन, रसलगंज चौराहे पर सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। रेलवे स्टेशन रोड, स्टेट बैंक तिराहा, मैरिस रोड़, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज रोड, महाजन होटल मीनाक्षी पुल, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, रामघाट रोड आदि स्थानों पर हुए गड्ढों में वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

देहात में भी हालात बदतर
देहात क्षेत्र में इगलास, मडराक, अतरौली, बरला, गंगीरी, अकराबाद, जलाली, हरदुआगंज, जवां, बरौली, गभाना, चंडौस, जट्टारी आदि क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल में हैं। इन संपर्क मार्गों में गड्ढों की भरमार है। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- सड़कों में हो रहे गड्ढों को भरने के लिए बारिश बंद होने के बाद अभियान चलाया जाएगा। सड़क में जहां जहां गड्ढे हैं, उन्हें भरवाया जाएगा।
- योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed