फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Slum removed from Abdullah Road for smart junction

स्मार्ट जंक्शन के लिए अब्दुल्ला रोड से हटवाईं झुग्गी

Fri, 22 Jul 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Slum removed from Abdullah Road for smart junction
अब्दुला कॉलेज के पास से झुग्गी झोपड़ियों को हटाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
अब्दुल्ला रोड के चौड़ीकरण और नगर निगम की जमीन पर स्मार्ट जंक्शन इंप्रूवमेंट के लिए बृहस्पतिवार को अवैध झुग्गियों को हटवाया गया। इन झुग्गियों में करीब दस परिवार रह रहे थे। इस दौरान दो पक्ष विरोध व समर्थन को लेकर आपस में टकरा गए। जिन्हें अधिकारियों ने समझाकर शांत किया। इधर, एक पक्की दुकान अभी वहां रह गई है, जिसे शुक्रवार को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

अब्दुल्ला रोड पर काफी समय से कुछ मजदूर परिवार झुग्गी डालकर रह रहे थे। पूर्व में इन्हें चेतावनी दी गई थी, जिसके चलते अधिकांश लोगों ने अपनी झुग्गी यहां से हटा लीं और वह चिलकौरा व कांशीराम कालोनी में चले गए। उन्हें नगर निगम ने ही वहां स्थान दिया था। मगर अभी दस परिवार नहीं गए थे। जिन्हें बृहस्पतिवार को नगर निगम टीम ने जेसीबी से हटा दिया। इसी बीच एक पक्की दुकान को हटाने की बारी आई तो उसके मालिक ने कुछ कागज दिखाए। अब इस दुकान को शुक्रवार को हटाया जाएगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह, पूजा श्रीवास्तव, संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता, एसएफआई रमेश चंद्र सैनी आदि थे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि इस स्थान पर चौड़ीकरण, पार्किंग, स्मार्ट जंक्शन आदि बनना है। जो लोग यहां रह रहे हैं, उन्हें नगर निगम ने कांशीराम कालोनी व चिलकौरा में स्थान दिया है। कुछ लोग पहले ही वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed