फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Slogans for Grand Mufti Go Back of Egypt

एएमयू : मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती गो बैक के लगे नारे

Wed, 03 May 2023 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Slogans for Grand Mufti Go Back of Egypt
एएमयू में कैनेडी हॉल के बाहर मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ. शौकी इब्राहिम अब्देल करीब अल्लाम के खिलाफ छात्रों ने गो बैक के नारे लगाए। उन्हें इस्लाम का दुश्मन बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को हॉल में अलीग बिरादरी को डॉ. शौकी संबोधित कर रहे थे। पहले से कुछ छात्र वहां पहुंच गए, जिनकी जेब में पोस्टर थे। उन पोस्टर को हाथ में लेकर दिखाने लगे। छात्रों के हाथों में पोस्टर देखते ही प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य पहुंच गए। छात्रों को ऐसा न करने की हिदायत देकर उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया गया। बाहर आकर छात्रों ने अलग-अलग पोस्टर हाथ लेकर खड़े गए। पोस्टर में मिस्र को अमेरिका का पिट्ठू, इस्लाम का दुश्मन आदि लिखा था, जिनके सामने से ग्रैंड मुफ्ती का काफिला निकला। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि छात्रों ने शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन


विरोध करने की ये थी वजह
अलीगढ़। एएमयू के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मुफ्ती जाहिद अली खान ने बताया कि फिलिस्तीन को लेकर मिस्र का किरदार सही नहीं है। अक्सर, फिलिस्तीन और इजराइल के बीच झड़प में मिस्र का झुकाव इजराइल की तरफ होता है। इससे पूरी दुनिया के मुस्लिमों में मिस्र को लेकर नाराजगी रहती है। इससे छात्र भी अछूते नहीं हैं। इजराइल की मदद अमेरिका करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed