फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Slogan of Delhi Chalo increased concern

अग्निपथ बवाल : आज दिल्ली चलो के नारे ने बढ़ाई चिंता

Mon, 20 Jun 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Slogan of Delhi Chalo increased concern
अग्निपथ योजना के विरोध में टप्पल में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद बेशक शांति है। मगर अब सोमवार को दिल्ली चलो के नारे ने पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की व अन्य भड़काऊ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसको लेकर जिले भर में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से 20 जून को दिल्ली चलो का संदेश वायरल हो रहा है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुपों की निगरानी की जा रही है। कई ग्रुपों में व पोस्ट में भड़काऊ संदेश पाए गए हैं। इसे लेकर पांच मुकदमे सोशल मीडिया के दुरुपयोग में इगलास, मडराक, गोंडा, खैर व लोधा में दर्ज कराए गए हैं। इनके आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास चल रहा है। वहीं, दिल्ली कूच को लेकर रविवार आधी रात से सभी हाईवे, लिंक मार्ग व रेलवे यातायात पर विशेष निगरानी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में टप्पल व गभाना पर दिन में एसएसपी ने जरूरी निर्देश दिए हैं। रात्रि में विशेष पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। किसी भी गतिविधि पर सख्ती से निपटा जाएगा। साथ में सुबह खेरेश्वर चौराहे पर विशेष चौकसी के निर्देश हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दिल्ली चलो के संदेश को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। जो लोग व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश प्रसारित कर रहे हैं, उनमें से कुछ हिरासत में लिए गए हैं। कुछ ग्रुप एडमिन भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की दबिश से दहशत में लोग, रंजिशन नाम लिए जाने का आरोप
हजियापुर। टप्पल, जट्टारी में हुए उपद्रव के बाद पुलिस लगातार पहचान के आधार पर धरपकड़ में लगी है। इतना ही नहीं जट्टारी, टप्पल आने वाले सभी युवाओं से आधार कार्ड देखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की दबिश से लोग इस कदर दहशत में हैं कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई से बचते हुए अपने बच्चों को बाहर भेज दिया है। इस बीच कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव-गांव रंजिशन बच्चों के नाम लिए जा रहे हैं। उनको जबरन फंसाया जा रहा है। इसे लेकर पीड़ित लोग अपने अपने स्तर से सिफारिश लगा रहे हैं। संवाद
भाजपा नेताओं ने की शांति की अपील
हजियापुर। टप्पल से जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। इससे न सिर्फ युवाओं को देश सेवा का मौका मिलेगा, बल्कि 4 वर्ष बाद घर लौटने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी में लाभ व खुद का व्यापार करने के लिए एक अच्छी धनराशि भी मिलेगी। वह किसी के बहकावे में न आएं और योजना को समझने की बाद ही अपने बात संविधान के दायरें में रहकर रखें। कानून हाथ में न लें। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कुछ आपसी रंजिश में प्रशासन का सहयोग करने के नाम पर युवाओं के नाम लिखा रहे हैं। ऐसे में लाला प्रधान ने प्रशासन से अपील की है कि वह किसी के कहने पर नहीं बल्कि फोटो वीडियो के आधार पर ही पहचान करके उनकी गिरफ्तारी करें। किसी को भी निर्दोश न फंसाया जाए। वहीं जिला पंचायत सदस्य योगेश प्रधान ने भी युवाओं से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है। संवाद

बसों में तोड़फोड़ करने पर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गभाना। अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन के दौरान रोडवेज बसों में तोड़फोड़ करने पर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके शुक्ला ने बताया कि मैनपुरी डिपो, एटा डिपो और खुर्जा डिपो की बसों में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed