फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   slightest recovery of corona patient chairman of jn medical college

कोरोना संक्रमित जेएन मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन की हालत में सुधार, बुखार उतरा लेकिन फेफड़ों का संक्रमण बरकरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
slightest recovery of corona patient chairman of jn medical college
अलीगढ़। कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के एक विभाग के 64 वर्षीय चेयरमैन की तबीयत में हल्का सुधार हुआ है। वह दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं। उनकी पत्नी जो कि स्वयं भी एक डॉक्टर हैं और स्वास्थ्य विभाग में बड़े पद से रिटायर हुई हैं, उन्होंने बताया कि डॉक्टर का बुखार तो उतर गया है लेकिन फेफड़ों में अभी भी संक्रमण बना हुआ है।
विज्ञापन
हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक संक्रमण समाप्त होने में समय लगेगा, यह अपने आप ही समाप्त होगा। पिछले हफ्ते डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें 3 दिन पहले दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां पहुंचने के बाद उन्हें निमोनिया की शिकायत हो गई। अब शुक्रवार रात से उनकी तबीयत में हल्का सुधार नजर आया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जेएन मेडिकल कॉलेज के वह सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्टाफ के कोरोना टेस्टिंग के निर्देश दिए हैं, जो चेयरमैन के संपर्क में रहे। इन सभी की टेस्टिंग की प्रक्रिया अभी जारी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इनमें से कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed