पर्यावरणीय असंतुलन से बढ़ रहीं त्वचा व सांस संबंधी बीमारियां
सार
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।संविलियन विद्यालय बिजलीघर में विज्ञान क्लब ने विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया। समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण की ओर मानव जीवन का ध्यान आकर्षित करना है। रणजीत सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायरमेंट हेल्थ के अनुसार इस वर्ष की थीम सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ बनाना है।
विज्ञापन
सासनी विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजयी छात्र। संवाद
- फोटो : SASNI