फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six youths from Aligarh drowned after taking a shortcut in Kedarnath

Aligarh: केदारनाथ में शॉर्टकट लेने पर मुश्किल में पड़ीं छह जिंदगी, नदी में डूबे सभी, पांच बचाए गए और एक लापता

Wed, 11 Jun 2025 04:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Jun 2025 04:14 PM IST
सार

बचाए गए युवकों ने बताया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापसी में वे गरुड़चट्टी से छोटा रास्ता लेकर रामबाड़ा निकलना चाहते थे।

विज्ञापन
Six youths from Aligarh drowned after taking a shortcut in Kedarnath
मंदाकिनी नदी (सांकेतिक)

विस्तार

केदारनाथ दर्शन को गए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के जट्टारी के छह युवक मंदाकिनी नदी में डूब गए। जिसमें पांच युवकों को बचा लिया गया, जबकि एक युवक अभी लापता है। उसकी तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

घटना मंगलवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। बचाए गए युवकों ने बताया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापसी में वे गरुड़चट्टी से छोटा रास्ता लेकर रामबाड़ा निकलना चाहते थे। इन युवकों में विष्णु सिंह (20), कुनाल (17), शिभव शर्मा (21), महेश चौधरी (19) और शिभव पालीवाल (20) शामिल हैं। इस बीच वह मंदाकिनी नदी में डूब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed