फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six policemen including inspector suspended

कार्रवाई: ड्यूटी छोड़ आराम फरमा रहे थे पुलिसकर्मी, दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, निलंबित

Tue, 28 Jul 2026 04:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 28 Jul 2026 04:51 PM IST
सार

सारसौल चौराहे पर एसएसपी का काफिला पहुंचा। यहां यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई थी और लंबा जाम लगा था। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के बजाय आराम करते मिले। पता चलते ही पुलिसकर्मी सक्रिय हुए और आनन-फानन यातायात व्यवस्था संभालने लगे। 

विज्ञापन
Six policemen including inspector suspended
पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

ड्यूटी छोड़ आराम फरमाना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसएसपी के निरीक्षण के दौरान सारसौल चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी से बेपरवाह मिले। मौके पर भारी जाम लगा था। एसएसपी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर एसएसपी नीरज कुमार जादौन गभाना में चोरी की घटना का निरीक्षण करने जा रहे थे। इस दौरान सारसौल चौराहे पर उनका काफिला पहुंचा। यहां यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई थी और लंबा जाम लगा था। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के बजाय आराम करते मिले। एसएसपी का काफिला पहुंचते ही पुलिसकर्मी सक्रिय हुए और आनन-फानन यातायात व्यवस्था संभालने लगे। एसएसपी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


मौके पर तैनात एसआई दौलतराम, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, हेड कांस्टेबल विमलेश, कांस्टेबल सूरज चौधरी और कांस्टेबल अमरपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा गभाना थाना क्षेत्र के वीरपुरा बाजार में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पाने और कार्यप्रणाली में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी एसआई मोहित कुमार पर भी कार्रवाई की गई। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सभी निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed