फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six new patients found in Bhavigarh, 106 suffering from diarrhea

Aligarh News: भवीगढ़ में छह नये मरीज मिले, 106 डायरिया से पीड़ित

Thu, 05 Jun 2025 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Six new patients found in Bhavigarh, 106 suffering from diarrhea
गर्मी और उमस के मौसम में थाना बरला के गांव भवीगढ़ में डायरिया ने पांव पसार दिये हैं। गांव में बीते तीन दिन के अंदर लगभग 106 लोग इस बीमारी की जद में आए हैं। बीते मंगलवार को 15 ग्रामीणों को सीएचसी अतरौली में भर्ती कराया गया था। इन सभी को बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन




वहीं छह नये मरीज सीएचसी अतरौली में भर्ती कराए गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इसमें अनिल, रिहाना, नीतू और रेखा सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। बुधवार को हुई जांच में टायफाइड के तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन





बुधवार को गांव पहुंचे जिला मलेरिया अधिकारी गिर्राज किशोर ने बताया कि इन दिनों गर्मी बहुत है। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के कारण उमस बढ़ गई है, जिससे उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जांच शिविर लगा कर मरीजों की जांच की है। उल्टी से परेशान 25 लोगों को दवा दी गई। अब तक 106 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी तरह से बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की गई है। पांच मरीजों की जांच स्लाइड से और पांच की किट से की गई। इसमें तीन लोगों में टायफाइड के लक्षण मिले, इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। गांव में बृहस्तिवार को भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर मरीजों की जांच की जाएगी।




जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि गांव में चार-पांच कर्मियों की टीम गठित कर सफाई कराई जाए तो बीमारी से जल्द छुटकारा मिलेगा। इधर, ग्राम प्रधान राजू का कहना है कि गांव में कोई सफाई कर्मी तैनात नहीं है। कई बार ब्लॉक में इसके लिए कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed