{"_id":"67acc8515b7189805a0bdbca","slug":"six-criminals-arrested-for-robbing-beer-factory-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बियर फैक्टरी में लूट करने वाले छह बदमाश दबोचे, 27 पेटी बियर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बियर फैक्टरी में लूट करने वाले छह बदमाश दबोचे, 27 पेटी बियर बरामद
Wed, 12 Feb 2025 09:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:42 PM IST
सार
तीन जनवरी की रात बदमाशों ने अहमदपुरा स्थित बियर फैक्टरी के गोदाम के पास टावर पर मौजूद दो सुरक्षा गार्डों को चाकू दिखाकर उनके हाथ-पैर बांधे। इसके बाद गोदाम से 90 पेटी बियर लूटकर ले गए।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी और बरामद बियर पेटी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरौली कोतवाली पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ा है। वह 3 जनवरी की रात गांव अहमदपुरा स्थित बियर फैक्टरी के गोदाम में सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर बियर लूटकर ले गए थे। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित शराब व बीयर बेचकर जुटाई रकम भी बरामद हुई है। इस वारदात में शामिल दो बदमाश अभी फरार हैं।
विज्ञापन
तीन जनवरी की रात बदमाशों ने अहमदपुरा स्थित बियर फैक्टरी के गोदाम के पास टावर पर मौजूद दो सुरक्षा गार्डों को चाकू दिखाकर उनके हाथ-पैर बांधे। इसके बाद गोदाम से 90 पेटी बियर लूटकर ले गए।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि बुधवार तड़के पहर मुखबिर की सूचना पर नरौना 12 नंबर पैंठ मैदान में पेड़ के नीचे से जयप्रकाश लोधी, राकेश उर्फ कालू, मुनेंद्र, जयप्रकाश, राहुल और मनोज निवासीगण अहमदपुरा को पकड़ लिया। उनके पास एक ऑटो खड़ा था जिसमें 27 पेटी बियर (648 केन) रखी थी।
विज्ञापन
लूटी गई बियर की बिक्री से एकत्र 30 हजार रुपये और तीन चाकू भी पुलिस ने बदमाशों के पास से बरामद किए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।