{"_id":"679c7e7b8b9001035b0b1888","slug":"situation-becoming-normal-in-bhimpur-ibrahimpur-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल: भीमपुर इब्राहिमपुर में सामान्य हो रहे हालात, बाजार खुले, आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल: भीमपुर इब्राहिमपुर में सामान्य हो रहे हालात, बाजार खुले, आरोपियों की तलाश जारी
Fri, 31 Jan 2025 01:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:11 PM IST
सार
भीमपुर इब्राहिमपुर में आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने को लेकर बवाल हो गया था। पुलिस पर पथराव हुआ और पुलिस के वाहनों को फूंका गया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कुल 11 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पथराव में पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
बवाल के तीसरे दिन इब्राहिमपुर भीमपुर में दुकानें खुली
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा थाना रोरावर क्षेत्र के गांव भीमपुर इब्राहिमपुर में तीसरे दिन 30 जनवरी हालात कुछ सामान्य होते नजर आए। गांव के बाहर बाजार आम दिनों की तरह ही खुले। हालांकि, कुछ दुकानें अभी भी बंद हैं। ग्रामीण भी अपने रोजमर्रा के काम करते हुए दिखाई दिए। गांव से अभी भी पुरुष गायब हैं। अधिकांश घरों पर ताले लगे हुए हैं। गांव का प्राथमिक स्कूल खुला और शिक्षक भी पहुंचे, लेकिन स्कूली बच्चे पढ़ने नहीं पहुंचे। गांव में कई थानों का फोर्स व पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
28 जनवरी को भीमपुर इब्राहिमपुर गांव में आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने को लेकर बवाल हो गया था। पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस के वाहनों को फूंका गया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कुल 11 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। राहगीरों के वाहनों को भी निशाना बनाया गया। पथराव में पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हुए थे। पुलिस इस मामले में नामजद पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह, प्रधान पति निर्देश लोधी व शाहपुर कुतुब के धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आसपास के गांवों के उपद्रवियों की तलाश में जुटी हुई हैं। एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह ने बताया कि गांव में ग्राम समाज की भूमियों की पैमाइश कर उनकी तारकशी कराई जा रही है। एक स्थान पर पैमाइश के बाद उसकी तारकशी भी करा दी गई है।
विज्ञापन