फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sisters will travel free in roadways e bus janrath

Raksha Bandhan: आज से तीन दिन रोडवेज में बहन करेंगी निशुल्क यात्रा, साथ में सहयात्री का नहीं लगेगा किराया

Fri, 08 Aug 2025 12:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 12:49 AM IST
सार

तीन दिन तक महिलाएं निगम की सभी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। शहर में संचालित हो रही नगरीय बसों (ई-बसों) में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। उनके साथ यात्रा करने वाले पुरुष सहयात्री का भी टिकट नहीं लगेगा।

विज्ञापन
Sisters will travel free in roadways e bus janrath
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा करने का तोहफा दिया है। 8 अगस्त (आज) सुबह आठ बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनें सामान्य, जनरथ और ई-बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उनके साथ यात्रा करने वाले पुरुष सहयात्री का भी टिकट नहीं लगेगा।

विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि महिलाएं निगम की सभी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। शहर में संचालित हो रही नगरीय बसों (ई-बसों) में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। बहनों को बस परिचालकों की ओर से शून्य मूल्य का टिकट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली-कानपुर समेत कई मार्गों पर 300 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। चालक-परिचालकों के अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। उन्हें प्रोत्साहन योजना का लाभ भी दिया जाएगा। लंबे रूट के साथ ही स्थानीय मार्ग हाथरस, आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, बरेली, मुरादाबाद मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed