{"_id":"5204fd761e364fc62980442b301c3a4e","slug":"sishiapadha-church-derives-from-the-christmas-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशियापाड़ा चर्च से निकला क्रिसमस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशियापाड़ा चर्च से निकला क्रिसमस मेला
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशियापाड़ा स्थित चर्च से क्रिसमस मेला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फादर जोनथन लाल ने प्रार्थना करके किया।
इसके बाद मेला चर्च से शुरू होकर रेलवे रोड, मालगोदाम तिराहा, पुराना बस अड्डा, कंपनी बाग चौराहा से दुवे पड़ाव होता हुआ सब्जी मंडी से चर्च पर आकर संपन्न हुआ।
मेला में सबसे आगे दुनिया के पहले आदमी आदम-हब्बा का डोला रहा। इसके पीछे प्रभु यीशु मसीह का जन्म होना दर्शाया गया, जिसमें प्रभु की मां मरियम और पिता यूसुफ थे। तीसरे डोले में राजा का दरबार और अंतिम डोला संता क्लाज का था।
डोलों के आगे फादर यूसुफ दास, हैरीश यूसुफ, आर्यन जैकब, अमित सैमुअल, डेनिस मसीह आदि चल रहे थे। इस दौरान बिट्टू दुलारे, गौरव प्रकाश, विपिन मुंशी, टेरिस मसीह और रॉबी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व शुक्रवार रात को फादर जोनथन लाल के नेतृत्व में युवाओं का दल कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के कार्यालय पहुंचकर रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन समाज का काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान सौरभ प्रकाश, मोहित आनंद, प्रेम पॉल, किट्टू मसीह, रोहित आनंद, चंद्रप्रकाश, अर्जुन, राजकुमार, दीपू कांति आदि थे।