फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SIR work in Aligarh city

SIR: बचे तीन दिन, कहीं मैपिंग के लाले, कहीं वोट सर्वे को आ रहे दिल्ली वाले, वोट खोजने को हो रही मारामारी

Tue, 09 Dec 2025 11:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:28 AM IST
सार

8 दिसंबर को जब अमर उजाला टीम ने शहर के कुछ बूथों की स्थिति देखी तो अलग अलग तस्वीर नजर आई। कहीं मैपिंग के लिए मारामारी थी। बीएलओ नहीं मिल रहे थे। कहीं वोटर पार्षदों के जरिये खुद अपना वोट सत्यापित करने के लिए जूझ रहे थे।

विज्ञापन
SIR work in Aligarh city
एसजेडी स्कूल के बाहर लगे एसआईआर कैम्प में लिस्ट में नाम देखते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

एसआईआर का काम अंतिम चरण में है। सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं। वोटर से लेकर नेता तक इसके जरिये वोटर सत्यापन में जुटे हुए हैं। हर तरफ यही प्रयास है कि वोट सत्यापन के साथ-साथ उसकी मैपिंग का काम पूरा हो जाए। इसी बीच सोमवार को जब अमर उजाला टीम ने शहर के कुछ बूथों की स्थिति देखी तो अलग अलग तस्वीर नजर आई। कहीं मैपिंग के लिए मारामारी थी। बीएलओ नहीं मिल रहे थे। कहीं वोटर पार्षदों के जरिये खुद अपना वोट सत्यापित करने के लिए जूझ रहे थे। कहीं वोटर दिल्ली व फिरोजाबाद से आकर वोट सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने को प्रयासरत थे।

विज्ञापन


8 दिसंरब को अमर उजाला ने नौरंगाबाद के एसजेडी स्कूल पर पहुंचकर देखा कि विकास नगर के सत्यप्रकाश शर्मा चार दिन से अपना फार्म लेने आ रहे हैं। मगर उन्हें बीएलओ नहीं मिल पा रहे। इसी तरह शंकर विहार के आकाश बघेल डीएवी इंटर कॉलेज बूथ पर अपना फार्म जमा करने जा रहे हैं। मगर उन्हें बीएलओ नहीं मिल रहे। ये दोनों बताते हैं कि बीएलओ से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


इधर, शाहजमाल के दो बूथों पर बीएलओ नहीं थे। मगर वहां पार्षद ने एक स्थान पर बिस्तर लगा रखा था, जो लोगों के फार्म भरवाने से लेकर उनको जमा कराने की प्रक्रिया करा रहे थे। बीएलओ उनके संपर्क में थे। यहां पर इलाके की रहने वाली शाहिदा बेगम अपने पति व बच्चों संग एसआईआर फार्म भरने आई थीं। वे परिवार के साथ डेढ़ दशक से दिल्ली में रहती हैं। मगर यहां उनका वोट है, इसलिए सत्यापन यहां कराने आई हैं। इसी तरह फिरोजाबाद के रहने वाले अख्तर ने यहां फार्म भरकर जमा किया। उन्होंने बताया कि वे कुछ समय पहले तक अलीगढ़ ही रहते थे। यहां उनका वोट है। अब वापस बेशक फिरोजाबाद चले गए। मगर यहां वोट बनवाने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा महानगर अध्यक्ष के बूथ पर सिर्फ 40 फीसदी मैपिंग

एसजेडी स्कूल वाला बूथ खुद भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा का बूथ है। वहां की बीएलओ मिथलेश के अनुसार उनके यहां फार्म तो शत प्रतिशत भर गए हैं। मगर वोटरों की मैपिंग नहीं हो पा रही। अभी तक सिर्फ 40 फीसदी वोटरों की मैपिंग हुई है। अब ये फार्म वोटरों के परिजनों या परिचितों द्वारा भरवा दिए गए हैं। मगर वोटर का 2003 का विवरण न होने के कारण मैपिंग शेष है। इस पर महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा कहते हैं कि इस समस्या को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं व मोहल्ले के लोगों को लगाया गया है।
नौरंगाबाद स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में लगे एसआईआर कैम्प में लिस्ट में नाम देखती महिलाएं व मौजूद बीएलओ
नाहर सिंह इंटर कॉलेज बूथ पर भी बड़ा अंतर

रामघाट रोड के नाहर सिंह इंटर कॉलेज बूथ पर अभी तक 47 फीसदी मैपिंग बाकी है। यहां अगर आंकड़ों पर ध्यान दें तो कुल 1252 वोटर हैं, जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 में 515 वोट पड़े थे। मगर अब एसआईआर में 47 फीसदी वोटरों की मैपिंग नहीं हो सकी है। यह अपने आप में सवाल है कि आखिर इतने वोटर कहां गए, जबकि कहा ये जाता है कि जितने वोट पड़े थे, उसमें दस से पंद्रह फीसदी ऐसे होंगे जो नहीं पड़े होंगे। बावजूद इसके 47 फीसदी की मैपिंग न होना अपने आप में सवाल है।

फार्म शत प्रतिशत पहुंचे, पर मैपिंग में परेशानी

जब इस अभियान की शुरुआत हुई, तब फार्म तो हर घर पर शत प्रतिशत बंटवा दिए गए। मगर अब मैपिंग में परेशानी हो रही है। जिले में बड़ा आंकड़ा ऐसे वोटरों का है। जो नहीं मिल पा रहा। इस पर एडीएम प्रशासन पंकज कुमार कहते हैं कि नियम के अनुसार फार्म तो बंद घर में भी दरवाजे के नीचे से पहुंचाना था। अब वह वोटर नहीं मिल रहा है। इसलिए ये परेशानी आ रही है। इसमें प्रयास किए जा रहे हैं।

ये है 8 दिसंबरी दोपहर 2 बजे तक का आंकड़ा
-27 लाख 96 हजार 379 वोटर संख्या कुल अपने जिले में
-27 लाख 27 हजार 067 वोटरों का फार्म डिजिटाइज किया
-4 लाख 96 हजार 134 वोटरों की नहीं हो पा रही मैपिंग
-1 लाख 45 हजार 425 वोटर जिले में नहीं मिल पा रहे हैं
-2 लाख 40 हजार 875 वोटर जिले में दूसरी जगह शिफ्ट
-1.13 लाख सर्वाधिक शहर व 78 हजार कोल में वोट गायब
-73620 वोटरों की मृत्यु का सत्यापन होना अब तक पुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed