फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Sterling Homes Flat Scam

अलीगढ़: स्टर्लिंग होम्स में फ्लैट देने के नाम पर 20 करोड़ की ठगी, फर्जी दस्तावेज से वसूली, पांच पर एफआईआर

Fri, 16 Oct 2026 05:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 16 Oct 2026 05:19 PM IST
सार

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए परियोजना को एडीए से स्वीकृत और यूपी रेरा में पंजीकृत बताया गया। इसके लिए कथित तौर पर फर्जी ब्रोशर, होर्डिंग और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। नक्शा, रेरा प्रमाणपत्र और अग्निशमन विभाग की एनओसी भी जाली दिखाने का आरोप है।

विज्ञापन
Aligarh Sterling Homes Flat Scam
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के अनूपशहर रोड स्थित स्टर्लिंग होम्स आवासीय परियोजना में फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्वालिटी डेवलपर्स के संचालकों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे सैकड़ों लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की रकम वसूल ली। एंटी फ्रॉड सेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केला नगर निवासी अमजद अली की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, उन्होंने परियोजना के तीसरे चरण में 407 और 408 नंबर की दो यूनिट बुक कराई थीं। इसके एवज में बैंक के माध्यम से 50 लाख रुपये जमा किए थे। बिल्डर ने दिसंबर 2021 तक फ्लैटों का कब्जा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी उन्हें न तो फ्लैट मिले और न ही उनकी रकम लौटाई गई।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए परियोजना को एडीए से स्वीकृत और यूपी रेरा में पंजीकृत बताया गया। इसके लिए कथित तौर पर फर्जी ब्रोशर, होर्डिंग और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। नक्शा, रेरा प्रमाणपत्र और अग्निशमन विभाग की एनओसी भी जाली दिखाने का आरोप है। जांच में परियोजना को अवैध पाए जाने और एडीए द्वारा उसे पहले ही सील किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वैध अनुमति के बिना अधूरी और सील इमारत के फ्लैटों के आवंटन पत्र व बिक्री संबंधी कागजात भी ग्राहकों को दिए गए। रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी और जीएसटी के नाम पर भी अतिरिक्त धनराशि वसूले जाने की शिकायत है। पीड़ित के मुताबिक, रकम वापस मांगने पर संचालकों ने कार्यालय बंद कर दिया और फोन भी बंद कर लिए।


सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने मामले में कमर खान, जेबा, अलीना, रफत सुलेमान और फराज जुबेरी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपों, दस्तावेजों और कथित तौर पर ठगी के शिकार अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed