{"_id":"582cbf2e4f1c1b7b388fff50","slug":"sir-24-get-money-from-the-bank-to-get-married-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब 24 को शादी है बैंक से पैसा दिलवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब 24 को शादी है बैंक से पैसा दिलवा दो
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
साहब 24 को शादी है बैंक से पैसा दिलवा दो
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सर, 24 नवंबर को मेरी शादी है। मेरे मम्मी, पापा का केनरा बैंक की धनीपुर शाखा में खाता है। वह दोनों कई दिनों से लाइन में लग रहे हैं। बुधवार तक दोनों के हाथ में मात्र 45 हजार रुपये ही आए हैं। अब आप ही बताइए कि इन पैसों से कैसे मेरे गहने बनेंगे?, अन्य सामान कैसे आएगा?, वह लोग कैसे दावत आदि की व्यवस्था करेंगे?।
आप तो कलेक्टर हैं कुछ भी कर सकते हैं और कुछ भी करा सकते हैं। साहब मेरी मद्द कीजिए। कर्जा नहीं मांग रही हूं और न ही कोई सरकारी मद्द। बस मेरे पापा ने जो खून पसीने से मेरी शादी के लिए रुपये जमा किए हैं, उन्हें एक साथ दिलवा दीजिए।
महानगर के एक प्रमुख कॉलेज की ड्रेस में धनीपुर निवासी प्रीति पुत्री कृपाल सिंह की यह गुहार सुनकर एक बार तो अपने कक्ष में बैठे डीएम राजमणि यादव का हृदय भी पसीज गया। पास ही बैठे शहर विधायक जफर आलम, कोल विधायक जमीरउल्लाह व बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह भी इससे अछूते नहीं रहे। कुछ देर तक युवती का चेहरा देखने के बाद डीएम साहब बोले, बेटा 4500-4500 रुपये करके पैसा बैंक से निकाल लो। इसके सिवाय कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
हमारे पास ऐसी कोई पावर नहीं है कि हम आउट ऑफ वे जाकर आपकी पूंजी एक साथ निकलवाने में कोई मद्द कर सकें। यह सुनकर प्रीति मायूस हो गई। कोल विधायक जमीरउल्लाह के बाहर आने पर युवती ने उनसे भी अपनी पीड़ा व्यक्त की। मगर विधायक ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए।
सभी जगहों से आस टूट जाने पर युवती की आंखों से आंसू बहने लगे। कुछ देर बाद युवती वहां से यह करते हुए निकल गई कि ‘अब मैं दिखा दूंगी कि करेंसी पर बैन लगाकर मोदी सरकार ने आम जनता के साथ क्या किया है’।