{"_id":"65a818cf5729e1c6dd07486e","slug":"singer-chandan-saluja-bhajan-to-be-released-on-january-18-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गायक चंदन सलूजा का 18 जनवरी को रिलीज होगा भजन, अलीगढ़ में हुई थी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गायक चंदन सलूजा का 18 जनवरी को रिलीज होगा भजन, अलीगढ़ में हुई थी शूटिंग
Wed, 17 Jan 2024 11:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:43 PM IST
सार
श्री राम का झंडा भजन की शूटिंग भी अलीगढ़ अचल ताल पर की गई है। इसके वीडियो में महंत योगी कौशल नाथ, डॉ. ब्रिजेश शास्त्री के साथ काफी संख्या में राम भक्त भजन गा रहे हैं।
विज्ञापन
गायक चंदन सलूजा का आ रहा भजन श्रीराम का झंडा
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ जनपद के भजन गायक चंदन सलूजा ने प्रभु श्रीराम एवं अयोध्या मंदिर पर आधारित एक नया भजन बनाया है, जिसका शीर्षक श्री राम का झंडा है। भजन 18 जनवरी को रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदन सलूजा ने बताया कि इस भजन की शूटिंग भी अलीगढ़ अचल ताल पर की गई है। इसके वीडियो में महंत योगी कौशल नाथ, डॉ. ब्रिजेश शास्त्री के साथ काफी संख्या में राम भक्त भजन गा रहे हैं। इससे पहले भी चंदन सलूजा के भजन टी-सीरीज एवं व्हाइट हिल जैसी बड़ी कंपनियों पर रिलीज हो चुके हैं। उनका भजन 18 जनवरी को चंदन रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन