फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Silence spread in Naya village of Aligarh after the death of nine passengers

Jammu Accident: नौ यात्रियों की मौत के बाद अलीगढ़ के नाया गांव में पसरा सन्नाटा, तीन पीढ़ी तक खत्म

Fri, 31 May 2024 02:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 31 May 2024 02:37 AM IST
सार

इगलास के गांव नाया से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए बाबा, बेटा और पौत्र की मौत हो चुकी है। बाबा सुरेश (60) पुत्र बलवीर, बेटा संजय (35) पुत्र सुरेश और पौत्र तनुज (16) की इस बस हादसे में मौत हो गई। तीनों दर्शन के लिए गए थे।

विज्ञापन
Silence spread in Naya village of Aligarh after the death of nine passengers
हादसे के बाद इगलास के गांव नाया की गली में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद

विस्तार

इगलास क्षेत्र के गांव नाया में धार्मिक यात्रा पर गई टूरिस्ट बस जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी जाते समय अखनूर के टूंगी मोड़ में खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में इगलास के नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के मिलते ही गांव में सन्नाटा पसरा गया है।

विज्ञापन

 
ग्रामबासी अपने परिजनों की राजी खुशी जानने के लिए चिंतित हैं। कुशल क्षेम जानने तथा घायलों का उपचार कराने के लिए दोपहर में ग्रामीण जम्मू कश्मीर रवाना हो गए हैं। 28 मई दिन मंगलवार को शाम को करीब आठ बजे एक बस वैष्णो देवी, नगरकोट, ज्वालादेवी जी, चिंतपूर्णी देवी, हरिद्वार और वैष्णोदेवी की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुई थी। इस बस में ग्राम नाया से 32, धनीपुर मजरा नाया से छह, नगला उदय सिंह (मुरसान) से 12,  मुरसान किला से 12 तथा मई से तीन यात्री सवार हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह बस के जम्मू क्षेत्र में खाई में गिरने और कई यात्रियों की मौत तथा घायल होने की सूचना मिली। इसके बाद से गांव नाया में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

 
परिजनों को अपने-अपने परिवार के सदस्यों की कुशल क्षेम जानने की चिंता है। प्रशासन की ओर से एसडीएम महिमा राजपूत, तहसीलदार उदयवीर सिंह व कोतवाल कोमल सिंह गांव नाया पहुंच कर घायलों और मृतकों की जानकारी कर रहे हैं। जम्मू प्रशासन की ओर से मिली सूची के अनुसार घायलों और मृतकों के परिवारों को खोजा जा रहा है। वहीं कुछ लोगों को परिजनों की मौत की सूचना नहीं मिली है। हर कोई जानना चाहता है कि किसकी मौत हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि गांव में हादसे की सूचना के बाद से चूल्हे तक नहीं जले हैं। मृतकों की सूची में जो नाम मिले हैं उसके अनुसार नाया निवासी पति-पत्नी समरजीत सिंह व सीमा, लक्ष्मण प्रसाद उनकी पत्नी अनामिका उर्फ अंजू व बेटा रुद्र व बेटी नैना, संजय कुमार, बेटा तनुज व पिता सुरेश चंद्र के नाम बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पति-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत 

नाया गांव निवासी लक्ष्मण (40) और उनकी पत्नी अंजू (36) नोएडा में रह कर श्वानों को प्रशिक्षण देते थे। वह इस यात्रा में बेटे रुद्र उर्फ गोलू (7) और बेटी नैन्सी (5) उर्फ नैना के साथ गए थे। चारों की इस हादसे में मौत हो गई। चारों इसी बस से धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए थे। नोएडा से वह गांव आए थे और यहां से बस के द्वारा यात्रा के लिए रवाना हुए थे। गांव में इसकी जानकारी कुछ ही लोगों को है। लक्ष्मण के भाई बालकिशन के पास अब तक कोई औलाद नहीं है। बालकिशन गांव में ही रहते हैं। बालकिशन ने संतान की चाहत में दर्शन करने की मन्नत मांगी थी। लक्ष्मण ने बेटे के जन्म के बाद दर्शन की मन्नत मांगी थी। इसलिए दोनों भाई एक साथ यात्रा पर गए थे। 
जम्मू बस हादसा
तीनी पीढ़ी खत्म.. बाबा, बेटा और पौत्र की मौत 

इगलास के गांव नाया से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए बाबा, बेटा और पौत्र की मौत हो चुकी है। बाबा सुरेश (60) पुत्र बलवीर, बेटा संजय (35) पुत्र सुरेश और पौत्र तनुज (16) की इस बस हादसे में मौत हो गई। तीनों दर्शन के लिए गए थे। इनकी मौत के बाद से परिवार में मातम है। गांव में लोग इस हादसे का शिकार हुए लोगों की जानकारी कर रहे हैं। इस परिवार के लोग और रिश्तेदार अभी जानकारी जुटा रहे हैं। कुछ लोग जम्मू कश्मीर रवाना हो चुके हैं।  

पति-पत्नी की मौत
नाया गांव निवासी समरजीत सिंह (60) उनकी पत्नी सीमा (56) की भी इस हादसे में मौत हो गई। इनके साथ बेटा ललित और उसका भांजा भी बस में सवार थे। ललित बस पलटने के दौरान सजगता के कारण खिड़की से कूद कर बच गया था। उसने ही भांजे को भी खींच लिया था, इसलिए वह भी बच गया। लेकिन वह माता पिता को बचा नहीं सका। गांव के लोग घर वालों की खबर लेने के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हो गए हैं। 

प्रशासन की टीम सहायता के लिए जम्मू रवाना
जम्मू कश्मीर में हुए बस हादसे के बाद प्रशासन की टीम ने नाया गांव में डेरा डाल दिया है। वहीं घटनास्थल जम्मू जाने पर एसडीएम न्यायिक तीन सदस्यीय दल के साथ रवाना हो गए हैं। एसडीएम महिमा राजपूत ने बताया कि जम्मू प्रशासन से जिला प्रशासन को लगातार हादसे की जानकारी दी जा रही है। इधर, गांव में मिल रही सूचनाओं को स्थानीय जिला प्रशासन और जम्मू -कश्मीर प्रशासन को मांगी गई सूचनाएं भेजी जा रही हैं।  

एसडीएम ने बताया कि इगलास से जम्मू के लिए तीन सदस्यीय प्रशासनिक टीम और तीन पुलिसकर्मी जा रहे हैं। प्रशासनिक टीम में एसडीएम न्यायिक सुधीर कुमार सोनी, नायब तहसीलदार रतन वर्मा व एक सहायक के साथ गंतव्य के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में रवाना हो गए हैं। वहीं पुलिस पार्टी में निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह व एसआई मनीष कुमार सिंह की टीम रवाना हो गई है। इसके साथ ही गांव में तहसीलदार उदयवीर सिंह प्रशासन से मिलने वाली सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए लेखपाल व संग्रह अमीन के साथ रात्रि में डेरा डाले हुए हैं। जम्मू प्रशासन से हादसे में 22 मृतकों की सूचना मिली है।

हादसे के बाद गांव के लोगों की आंखें नम

इगलास के ग्राम नाया के प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना के बाद से गांव में हर व्यक्ति की आंखें नम हैं। जिन परिवार के सदस्यों की मौत हो गई है, उनको सूचना देने तक की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। उनको कैसे बताएं कि हादसे में उनके परिवार के सदस्य काल का ग्रास बन गए। गांव में मौत की सूचनाएं मिलने के बाद क्या हालात होंगे इसके लिए शब्द नहीं हैं। इस हृदय विदारक हादसे के बाद कैसे लोगों को ढांढस बंधाया जाएगा यह सोच कर मन दुखी है, जिसे बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं। अभी गांव के नौ लोगों की मौत की खबर है। गांव में चूल्हे भी नहीं जले हैं। बच्चे भी इधर-उधर लोगों की उदासी से उदास है।
जम्मू हादसा
जम्मू हादसे में मृतकों को सरकार से मिलेगा मुआवजा
जम्मू कश्मीर के अखनूर में हुए बस हादसे में इगलास व हाथरस के मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। इस विषय में सरकार से वार्ता के बाद सहमति बन गई है। सरकार ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एमएलसी चौ.ऋषिपाल सिंह ने बताया कि यह हादसा बेहद दुखद है। आचार संहिता के चलते अभी घोषणा नहीं हो रही है। बाकी मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खुद मुख्यमंत्री ने इस विषय में अधिकारियों से वार्ता की है। इसी वार्ता के बाद यहां से अधिकारियों की टीम अखनूर भेजी गई है। हादसे में मरने वालों के परिवारों के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है। 

अखनूर बस हादसे पर कांग्रेसियों ने दुख जताया
जम्मू कश्मीर के अखनूर में हुई दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर कांग्रेसियों ने शोक जताया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि हादसे में घायल की सरकार हर संभव मदद करे। पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान की जाए। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह व शहर अध्यक्ष नवेद खान ने भी हादसे पर दुख जताया है।

जम्मू में अलीगढ़ के श्रद्धालुओं की मौत पर चंडौस में शोक 
अलीगढ़ व हाथरस के श्रद्धालुओं की बस बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में हादसे का शिकार हो गई। जिसमें अलीगढ़ व हाथरस जिले के कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। चंडौस चेयरमैन डाॅ. डीएस भारती व चंडौस के पूर्व प्रधान पति डॉ. धर्मवीर सिंह चौहान ने इस घटना का शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदीप माहेश्वरी, कृष्ण कुमार शर्मा, गणेशदत्त शर्मा, ऋषि शर्मा, नरेंद्र सारस्वत, राजेश अग्रवाल ने शोक व्यक्त किया। सरकार से मृतकों के आश्रितों को हर संभव मदद देने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed