फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Signal became a showpiece in the city, traffic ran at hand gesture

शहर में सिग्नल बने शो-पीस, हाथ के इशारे पर दौड़ा ट्रैफिक

Sat, 13 Aug 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Signal became a showpiece in the city, traffic ran at hand gesture
स्मार्ट सिटी के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इससे यह शो-पीस बने हुए हैं और ट्रैफिक हाथ या होमगार्ड के डंडे के इशारे पर दौड़ रहा है। ट्रैफिक सिग्नल पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिग्नल के सही तरीके से काम न करने पर कई स्थानों पर दिन भर घंटों जाम लगा रहा। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के माल गोदाम, दुबे का पड़ाव, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी चौराहा समेत कई स्थानों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल तकनीकी कमी के चलते बंद हो गए। रक्षाबंधन को लेकर शहर में भारी संख्या में वाहनों के दबाव के चलते जाम के हालात बने रहे। वाहनों की लंबी - लंबी कतारें लग गईं। यहां हाथ और डंडे के इशारे पर दिन भर ट्रैफिक दौड़ता रहा। इससे वहां घंटों जाम जैसे हालात बने रहे और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वे अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच सके। इस दौरान उन्हें गर्मी से भी परेशान होना पड़ा और वे शहर की यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed