फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shyam Hospital sealed on death of woman during delivery

अलीगढ़ः प्रसव के दौरान महिला की मौत होने पर श्याम हॉस्पिटल सील

Fri, 13 Aug 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shyam Hospital sealed on death of woman during delivery
मथुरा रोड स्थित श्याम अस्पताल को किया सील। - फोटो : CITY OFFICE
मथुरा रोड सिंगारपुर स्थित श्याम हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। इस हॉस्पिटल पर हाथरस के गांव बसगोई निवासी महिला का गलत प्रसव कराने का आरोप है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह एवं एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ मथुरा रोड स्थित श्याम हॉस्पिटल में पहुंचे। हॉस्पिटल संचालक टीम के पहुंचने के पहले ही सामान लेकर जा चुका था। हॉस्पिटल में मरीज भी नहीं थे। एसडीएम एवं एसीएमओ ने हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, यहां प्रसव टेबल, लाइट, बेंच, मशीन व अन्य उपकरण मिले। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक अधिकतर सामान लेकर पहले ही भाग चुका था। ऑपरेशन थियेटर में कुछ सामान मिला है। हॉस्पिटल को सील कर मकान मालिक की सुपुर्दगी मेें दे दिया गया है। मकान मालिक का कहना है कि हॉस्पिटल संचालक तीन महीने से किराया नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र के बसगोई गांव निवासी विष्णु शर्मा तोमर ने श्याम हॉस्पिटल एवं उसके संचालक पर आरोप लगाया है कि गलत प्रसव कराने के चलते उनकी पत्नी ममता (24 वर्ष) की मौत हो गई। मडराक थाना द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित ने पूरे प्रकरण की शिकायत सीएमओ से की थी। एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार इस मामले की जांच कर रहे है। बता दें कि इस मामले में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठा.शैलेंद्रपाल सिंह ने सीएमओ को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के चल रहे हैं दर्जनों हॉस्पिटल
जनपद में बिना पंजीकरण के दर्जनों अस्पताल संचालित हो रहे हैं। कुछ तो पंजीकरण करा चुके है, लेकिन हॉस्पिटल में मानकों का ख्याल नहीं रखते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा मथुरा रोड सिंगारपुर में बृहस्पतिवार को श्याम हॉस्पिटल को सील किया गया। यह हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चल रहा था। अगर पहले ही इस हॉस्पिटल पर कार्रवाई हो गई होती तो महिला की जान नहीं जाती। बिना पंजीकरण एवं मानक के चल रहे हॉस्पिटलों में आए दिन गलत उपचार एवं उससे मरीज की मौत की सूचना आती है। कुछ समय पहले अतरौली में भी इस तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें गर्भवती महिला की मौत हुई थी। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि बिना पंजीकरण के चल रहे हॉस्पिटलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मरीज को भी जागरूक रहने की जरूरत है। सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed