फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shubhita of DPS topped the district by scoring 98 percent marks

Aligarh News: 98 प्रतिशत अंक लाकर डीपीएस की शुभिता ने किया जिला टॉप

Thu, 14 May 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Shubhita of DPS topped the district by scoring 98 percent marks
रिजल्ट देखने के  बाद खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। आगरा रोड स्थित डीपीएस की छात्रा शुभिता श्रीवास्तव ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल की प्रियांशी सिंघल और श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी की सृष्टि चौधरी (97.8) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।

जिले में इस बार 12वीं में 7667 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 16 अप्रैल को 10वीं के पहले चरण का परीक्षा परिणाम आने के बाद रोजाना 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार हो रहा था। बुधवार को परिणाम आने की सूचना पर विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गईं।
विज्ञापन



सुबह 11 बजे से 1:30 बजे एक-एक मिनट विद्यार्थियों और अभिभावकों पर भारी पड़ने लगा था। जैसे परिणाम घोषित हुआ, विद्यार्थी मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, पीसी में बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर अपने अंक जानने और उसे अपलोड करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में लगातार चौथी बार आगरा रोड स्थित डीपीएस ने धाक जमाई। इससे पहले इसी स्कूल की चेतन्या श्रीवास ने वर्ष 2025 में, लक्ष्य भारद्वाज ने 2024 में और दिव्या सिंह ने 2023 में जिला टॉप किया था।





ये हैं 12वीं के टॉपर्स
स्थान
नाम अंक
फीसदी
स्कूल
1 शुभिता श्रीवास्तव 490 98 डीपीएस आगरा रोड
2 प्रियांशी सिंघल 489 97.8 अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल
2 सृष्टि चौधरी 489 97.8 श्रीजी पब्लिक स्कूल, जट्टारी
3 मनीषा रावत 488 97.60 गुरुकुल पब्लिक स्कूल खैर
4 सक्षम यादव 487 97.4 हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
5 काव्या सिंह 484 96.8 डीपीएस आगरा रोड
5 रुद्रांश मुद्गल 484 96.8 शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल
6 जेसिका 483 96.60 श्रीजी पब्लिक स्कूल, जट्टारी
6 भव्या सक्सेना 483 96.6 नीहार मीरा नेशनल स्कूल
7 आरव मित्तल 482 96.4 एलबीके पब्लिक स्कूल, इगलास
8 गीतांजलि सिंह 481 96.2 डीपीएस आगरा रोड
9 प्रियांशी वार्ष्णेय 480 96 शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल
10 सुरभि 479 95.8 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
10 अनन्या गोयल 479 95.8 एलबीके पब्लिक स्कूल इगलास
10 प्रज्ञा सिंह 479 95.8 शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल

रिजल्ट देखने के  बाद खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं। संवाद

रिजल्ट देखने के  बाद खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं। संवाद

रिजल्ट देखने के  बाद खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं। संवाद

रिजल्ट देखने के  बाद खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed