फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shri Barhasaini College Society Polling

श्री बारहसैनी कॉलेज सोसायटी: 43 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद, 62.7 फीसदी हुआ मतदान, गिनती आज

Mon, 22 Dec 2025 12:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 12:22 AM IST
सार

श्री बारहसैनी कॉलेज सोसायटी के चुनाव में 62.7 फीसदी मतदान हुआ। 43 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई है।  22 दिसंबर को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
Shri Barhasaini College Society Polling
श्री बारहसैनी कॉलेज सोसायटी के चुनाव में मतदान करते मतदाता - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के श्री बारहसैनी कॉलेज सोसायटी के चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अलीगढ़ सहित अन्य शहरों से आए मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल 62.7 फीसदी मतदान हुआ। प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, वरिष्ठ उपसचिव, कनिष्ठ उपसचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्य पद के 43 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई है। 22 दिसंबर को मतगणना होगी। 

विज्ञापन


एसवी कॉलेज के विधि विभाग में मतदान के लिए 11 बूथ बनाए गए थे। 21 दिसंबर को सुबह 9:45 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 4800 में से 3005 मतदाताओं ने मतदान किया। कॉलेज के प्रवेश द्वार से मतदान द्वार तक मतदाताओं का समर्थन प्रत्याशियों ने मांगा। चुनाव में प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, वरिष्ठ उपसचिव, कनिष्ठ उपसचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक बन गया है। वहीं, सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सदस्यों के कुल 28 प्रत्याशियों में से 14 प्रत्याशियों के बीच लड़ाई है। 
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी भुवनेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सुबह 9:30 बजे से मतगणना होगी। आगरा, बदायूं, मुरादाबाद, हाथरस, कासगंज, एटा, खुर्जा, बुलंदशहर, चंदौसी, डिबाई, बहजोई, इस्लामनगर, बिल्सी, अहमदाबाद, नासिक, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर आदि जिलों से मतदाता आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इनके बीच है मुकाबला

प्रधान
1- धीरेंद्र कुमार गुप्ता
2- डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय

वरिष्ठ उपप्रधान
1- प्रज्ञा वार्ष्णेय
2- सीए सचिन आर्य

उपप्रधान कनिष्ठ
1- आमोद कुमार महाशय
2- राजीव कुमार वार्ष्णेय

सचिव
1- सीए गौरव वार्ष्णेय
2- आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट,
3- गौरव वार्ष्णेय

वरिष्ठ संयुक्त सचिव
1- संदीप कुमार
2- मुकेश वार्ष्णेय

कनिष्ठ संयुक्त सचिव
1- स्वाति गुप्ता
2- घनेंद्र कुमार गुप्ता

कोषाध्यक्ष
1- राजीव कुमार वार्ष्णेय
2- अनूप कुमार गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed