फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Showing the number 'class' efforts to realize the strength

संख्या दिखाकर ‘वर्ग’ को ताकत का अहसास कराने की कोशिश

Mon, 19 Dec 2016 01:51 AM IST
कौशल कुमार ओझा 
कौशल कुमार ओझा  Updated Mon, 19 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में ‘वर्ग’ को आबादी की ताकत का अहसास कराकर अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास किया गया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम को आगे कर पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी ओर जोड़ने की कोशिश भी हुई। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री एवं सविता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह नंद ने कहा कि देश में पिछड़े वर्ग की आबादी 54 प्रतिशत है, जो 3743 जातियों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि वह बसपा में भी काफी दिनों तक रह चुके हैं। वहां बड़ी सभी में बोलने का मौका नहीं दिया जाता था। सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो पिछड़े वर्ग से नरेंद्र मोदी जैसा नेता पैदा कर सकती है।
विज्ञापन


एसपी सिंह नंद की बातों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया न कहा कि देश में पिछड़े वर्ग की आबादी 56 प्रतिशत है और इतने बड़े भूभाग को छोड़ा नहीं जा सकता। यह 56 प्रतिशत जिधर भी जाती है, वहां सत्ता परिवर्तन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा 2012 में हमलोग बिखर गये तो उत्तर प्रदेश में चुनाव हार गये। 2014 के लोकसभा में इकट्ठा हुए तो इतिहास रच दिया। उत्तर प्रदेश में 80 में से 73 सीट पर जीते। वहीं पूरे देश में 273 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और हमने 330 सीटें जीतीं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। 

राजू भैया ने बसपा, सपा एवं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन लोगों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग की भीड़ देखकर भाजपा नेता गदगद थे। रामलीला मैदान का हर कोना भरा हुआ था। कुर्सी भरने के बाद लोग जमीन पर बैठ गए थे।


एसपी सिंह नंद तो अपने आप को नहीं रोक पाये और यहां तक कह दिया कि कल आगरा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हुआ था, लेकिन वहां इतनी भीड़ नहीं थी। राजू भैया एवं सतीश    गौतम ने कहा कि महिलाओं की इतनी भीड़ पहले नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed