{"_id":"69ff9f8a5873a200150af9b8","slug":"shots-fired-after-breaking-into-security-guards-home-two-arrested-aligarh-news-c-2-gur1004-970249-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिक्योरिटी गार्ड के घर में घुसकर फायरिंग, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिक्योरिटी गार्ड के घर में घुसकर फायरिंग, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू टीचर्स कॉलोनी में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में स्कूटी सवार हमलावरों ने एक सिक्योरिटी गार्ड के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। हमलावरों की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है।
पुलिस के अनुसार, न्यू टीचर्स कॉलोनी निवासी राजकुमार पेशे से सिक्योरिटी गार्ड हैं। शुक्रवार रात जब वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां आ धमके। हमलावरों ने पहले राजकुमार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली सीधे राजकुमार को न लगकर जीने के दरवाजे में जा धंसी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो हमलावरों की पहचान उत्कर्ष, वैभव और हर्षित के रूप में हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर रात वैभव निवासी विश्वनाथपुरम और उत्कर्ष निवासी वैष्णो रॉयल सिटी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया है। सीओ द्वितीय धनंजय कुमार के मुताबिक तीसरे आरोपी हर्षित की तलाश में टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन