Aligarh: जिला और दीनदयाल अस्पताल में दवाओं की कमी, मरीज बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर
फार्मासिस्ट मरीजों को बाहर से दवा लेने की नसीहत देते हैं। मरीज बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर हैं। अस्पताल परिसर में दवाओं के लिए मरीज भटकते रहे, बाद में उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवाएं लीं। मरीजों ने कहा कि एक रुपये में पर्चा जरूर बनता है, लेकिन जरूरी दवाएं नहीं मिलती हैं।
विस्तार
मलखान सिंह जिला अस्पताल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) संयुक्त चिकित्सालय में अलग-अलग बीमारियों की 20 दवाओं की कमी है। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में 1000 मरीज पहुंच रहे हैं।
फार्मासिस्ट मरीजों को बाहर से दवा लेने की नसीहत देते हैं। मरीज बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर हैं। अस्पताल परिसर में दवाओं के लिए मरीज भटकते रहे, बाद में उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवाएं लीं। मरीजों ने कहा कि एक रुपये में पर्चा जरूर बनता है, लेकिन जरूरी दवाएं नहीं मिलती हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह ने कहा कि स्टॉक में सभी दवाएं हैं। जो दवाएं नहीं हैं, उसे मंगाया जा रहा है। डीडीयू अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने कहा कि स्टॉक में दवाएं हैं। अगर मरीजों को बिना दवा के लौटाया गया है तो फार्मासिस्ट से जानकारी की जाएगी।
खांसी की दिक्कतें थीं। डॉक्टर को दिखाया और उन्होंने सीनेक्स दवा लिख दी। फार्मासिस्ट ने कहा कि बाहर से दवा ले लें।-दलवीर, आशा नगला, पनैठी
डीडीयू अस्पताल में आई थी। मेरे पैर में दर्द है। बाहर से दवा लिख दी गई। अस्पताल में दवा होनी चाहिए।-जावित्री, बिजौली
सिर में दर्द है। डॉक्टर ने पर्चे पर दवा लिख दी, लेकिन दवा नहीं मिली। मजबूर होकर बाहर से दवाएं लेनी पड़ीं।-सरोज, जारौठ
सांस लेने में दिक्कतें हैं। डाॅक्टर ने दवा लिख दी। फार्मासिस्ट ने कहा कि स्टॉक में दवाएं नहीं हैं। दवा बाहर से लेनी पड़ी।-बलवीर, हरदुआगंज