{"_id":"6755984ec4ed87d959080c19","slug":"shopkeepers-strike-in-atrauli-municipality-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दुकानदारों का धरना चौथे दिन जारी, नगर पालिका और जांच अधिकारियों पर लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दुकानदारों का धरना चौथे दिन जारी, नगर पालिका और जांच अधिकारियों पर लगाया यह आरोप
Sun, 08 Dec 2024 06:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2024 06:30 PM IST
सार
एसडीएम साहिल कुमार ने कहा है कि दुकानों का मामला 2017 से चल रहा है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर ही की जा रही है। दुकानदारों ने उन्हें ज्ञापन देकर अपनी बात रखी है
विज्ञापन
धरने पर बैठे दुकानदार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अतरौली नगर पालिका द्वारा दुकानों को खाली कराने के आदेश के विरोध में दुकानदार धरने पर बैठे हैं। नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा के सामने दुकानदारों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
धरने पर बैठे प्रेमपाल वर्मा, संतोष लोधी, वीरेंद्र कुमार, गोपाल, नितिन, आंसू शर्मा आदि ने नगर पालिका के आदेश का विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि दुकान आवंटन में उन्होंने वही नियम पालन किए थे, जो नगर पालिका ने दिए थे। बैंक आदि से कर्ज लेकर व्यापार खड़ा किया। नगर पालिका अपनी गलती सुधरकर उन्हें राहत देने के बजाय प्रीमियम बढ़ाकर उन्हीं दुकानों को नए सिरे से आवंटन करने में लगी है। जबकि नगर पालिका ने उनका जमा प्रीमियम अभी तक वापस नहीं किया। नए आवंटन के लिए इन्हीं दुकानों के लिए नगर पालिका 10 गुना प्रीमियम राशि बढ़ाई है। यदि दुकानें खाली करनी ही हैं तो नगर पालिका वर्तमान में बढ़े हुए प्रीमियम की राशि उन्हें वापस दे। कभी भी नगर पालिका या जांच अधिकारियाें ने दुकानदारों का पक्ष नहीं सुना। दुकानें खाली कराना एक पक्षीय कार्रवाई है, जिसका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
एसडीएम साहिल कुमार ने कहा है कि दुकानों का मामला 2017 से चल रहा है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर ही की जा रही है। दुकानदारों ने उन्हें ज्ञापन देकर अपनी बात रखी है। उनकी बात भी उच्चाधिकारियों के समक्ष रखकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन