{"_id":"6568ec7f771c53d5960f6457","slug":"shopkeepers-attacked-with-sticks-video-goes-viral-aligarh-news-c-58-1-sali1023-1721-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुकानदारों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुकानदारों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल
Fri, 01 Dec 2023 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:41 AM IST
सार
30 नवंबर को भी दुकान के आगे पटरी पर सामान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। काफी भीड़ जमा हो गई। बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। बाद में निकट के दुकानदारों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सादाबाद कस्बे में सरे बाजार होता झगड़ा
- फोटो : संवाद
विस्तार
कस्बे के मुख्य बाजार में 30 नवंबर को दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका हो चुका था।
विज्ञापन
जवाहर बाजार में पटरियों पर अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस कारण बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को बाइक खड़ी करने में दिक्कतें होती हैं। दुकानदारों के बीच कई बार विवाद हो जाता है।
विज्ञापन
30 नवंबर को भी दुकान के आगे पटरी पर सामान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। काफी भीड़ जमा हो गई। बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। बाद में निकट के दुकानदारों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी भी दुकानदार ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन