फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shopkeeper breaks glass in front of anti-encroachment team; injured

Aligarh News: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Thu, 23 Jul 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper breaks glass in front of anti-encroachment team; injured
केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद
दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल की अगुवाई में पहुंचे कांग्रेसियों ने पुलिस खींचतान के बीच केंद्र सरकार का पुतला फूंका। बाद में ज्ञापन देकर धरना खत्म किया।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेसी अचानक कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हो गए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। जहां उन्हें हटाने का प्रयास किया गया। इसी बीच कुछ कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला बनाकर फूंक दिया। बाद में एसीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


इस ज्ञापन में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी शामिल है। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, कैलाश बाल्मीकि, पूरनचंद देशमुख, मोहम्मद जियाउद्दीन राही समेत काफी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेता घर में ही नजरबंद
कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता को पुलिस ने उनके बेगमबाग घर में ही नजरबंद कर लिया गया। वह दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। शेरपाल सिंह ने केंद्र सरकार पर दमनकारी नीति का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed