फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shooter Muneem busy preparing for Olympics

Aligarh: ओलंपिक की तैयारी में जुटे निशानेबाज मुनीम, पिता से प्रेरणा लेकर उतरे खेल में

Sat, 11 Jan 2025 01:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:32 PM IST
सार

राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में क्वालिफाई करने के बाद अब मुनीम की बंदूक का लाइसेंस बन जाएगा, जिससे वह अभ्यास कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत, लगन और जुनून का प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Shooter Muneem busy preparing for Olympics
निशानेबाज मो. मुनीम मुर्तुजा - फोटो : स्वयं

विस्तार

दिल्ली की करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुई राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में 15 वर्षीय मो. मुनीम मुर्तुजा ने जूनियर वर्ग में 77 अंक लाकर सुर्खियां बटोरीं। वह अपने पिता से प्रेरणा लेकर निशानेबाजी के खेल में उतरे और अब अपना हुनर दिखा रहे हैं। अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में क्वालिफाई करने के बाद अब मुनीम की बंदूक का लाइसेंस बन जाएगा, जिससे वह अभ्यास कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत, लगन और जुनून का प्रदर्शन कर सकते हैं। शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले मुनीम ब्लॉसम स्कूल में कक्षा 9 के छात्र हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में खेलों का जुनून कोई नई बात नहीं है। 
विज्ञापन


उनके पिता अब्दुल्ला अहमद कबीर शेरवानी भी राइफल निशानेबाजी में राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं। पिता को निशानेबाजी करते देखकर उन्हें भी इस खेल में रुचि हो गई। यह खेल उनके लिए केवल मनोरंजन का साधन नहीं था, बल्कि एक जुनून में बदल गया। कुछ महीने पहले ही उन्होंने ट्रैप निशानेबाजी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस शानदार मुकाम तक पहुंचाया। मुनीम ने कहा कि यह जीत तो सिर्फ शुरुआत है। उनका सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें और ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed