{"_id":"695b74a5e08ca0fdea0ba949","slug":"shooter-brothers-in-the-amu-teacher-murder-case-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू शिक्षक हत्याकांड: हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों की तलाश में गुर्गे रडार पर, धरपकड़ शुरू, छोड़ रहे शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू शिक्षक हत्याकांड: हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों की तलाश में गुर्गे रडार पर, धरपकड़ शुरू, छोड़ रहे शहर
Mon, 05 Jan 2026 01:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:53 PM IST
सार
एएमयू के एबीके यूनियन ब्यॉज में शिक्षक राव दानिश अली की 24 दिसंबर की देर शाम एएमयू लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों यासिर, फहद व जुबैर की भूमिका सामने आई।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक रॉव दानिश अली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक राव दानिश अली हत्याकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों की तलाश में पुलिस ने उन तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसी क्रम में अब इनसे जुड़े गुर्गों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसमें कुछ तो पुलिस को मिले हैं, जिन्होंने अब साथ न होना स्वीकारा है। वहीं कुछ शहर छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अमीर निशा सिविल लाइंस के राव दानिश अली की 24 दिसंबर की देर शाम एएमयू लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें दिल्ली के ओखला इलाके में रह रहे मूल रूप से बरला नौशा के हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों यासिर, फहद व जुबैर की भूमिका सामने आई। जांच में उजागर हुआ कि 2018 में शाहबेज नाम के युवक की हत्या के बाद जुबैर को दानिश पर मुखबिरी का शक था। सात वर्ष जेल रहने के बाद पिाछले वर्ष जुलाई में ही जुबैर जेल से बाहर आया है। इसी खुन्नस में उसने साजिश रचकर अपने भाइयों यासिर व फहद से ये हत्या कराई। पुलिस ने उन दोनों के मददगार दानिश के पड़ोसी मित्र सलमान कुर्ते वाला को जेल भेजा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में सर्विलांस के जरिये उनकी लोकेशन पता करने के साथ-साथ अब उन तक पहुंचने के लिए उनके गुर्गों से संपर्क शुरू कर दिया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। इन तीनों भाइयों के विषय में एक-एक जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पर दिल्ली पुलिस से भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन