फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shooted bjp leader while asking vote

वोट मांगते समय भाजपा नेता को मारी गोली

Sun, 11 Apr 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
shooted bjp leader while asking vote
घायल भाजपा नेता चौ. बौद्घपाल सिंह - फोटो : CHHARRA
क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला पंचायत के वार्ड नंबर तीन से सदस्य पद के उम्मीदवार चौ. बौद्धपाल सिंह को बूलापुर गांव में वोट मांगते समय एक महात्मा ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल भाजपा नेता को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर घायल भाजपा नेता को अलीगढ़ के एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता चौ. बौद्धपाल सिंह गांव-गांव जनसंपर्क व वोट की मनुहार करने में जुटे थे। शनिवार को पालीमुकीमपुर थाने के गांव बूलापुर में वह वोट मांग रहे थे तभी गांव सिरसा निवासी महात्मा रामेश्वर शर्मा उर्फ नेकसे पुत्र अनोखेलाल शर्मा निवासी सिरसा ने उनकी पीठ पर गोली मार दी। इसके बाद सिर पर चिमटे से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज पर उनके साथ मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी महात्मा नेकसे को पकड़कर अपने गांव ले गए। सूचना पर छर्रा पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल पालीमुकीमपुर थाना होने के कारण आरोपी को पालीमुकीमपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल भाजपा नेता से पार्टी जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, भाजपा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह समेत कस्बे व गांव के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ के निजी ट्रामा सेंटर पहुंचकर मुलाकात की। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बौद्धपाल ने घर छोड़कर साधु बनने पर मजबूर किया था
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतरौली सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों व पुलिस की सजगता के कारण हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी नेकसे ने बताया कि दो दशक से भी अधिक समय पहले चौ. बौद्धपाल सिंह ने उन्हें घर-परिवार छोड़कर साधु बनने पर मजबूर कर दिया था।

तभी से उनके मन में उससे बदला लेने की ज्वाला धधक रही थी। मौका देखकर गोली और चिमटे से वार किया। उधर गांव में चर्चा थी कि आरोपी महात्मा की चौ. बौद्धपाल सिंह के परिवार से अच्छे संबंध थे। ऐसी क्या बात थी कि वह इतने वर्षों से मन में द्वेष भावना पाले रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed