फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shiva statue has been established on the basis of pass map

अलीगढ़ः पास नक्शे के आधार पर ही स्थापित की गई है शिव प्रतिमा

Mon, 03 Jan 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shiva statue has been established on the basis of pass map
अचलेश्वर प्राचीन मंदिर में स्थापित दक्षिणमुखी शिवल‌िंग - फोटो : CITY OFFICE
अचल सरोवर की गुमटी पर स्थापित शिव प्रतिमा के दक्षिणमुखी होेने पर विवाद चल रहा है। इसके चलते यहां पर निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि, स्मार्ट सिटी व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट पास नक्शे के आधार पर ही चल रहा है। इसकी संरचना में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। गौरतलब हो कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 25 करोड़ रुपये से अचल सरोवर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अचल सरोवर की गुमटी पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्थापित हो रही शिव प्रतिमा के दक्षिणमुखी होने को लेकर कुछ धर्माचार्य व शहरवासी सवाल उठा रहे हैं। शिव प्रतिमा की दिशा बदलकर उत्तर (जीटी रोड) की तरफ करने के लिए कहा जा रहा है। लोहे व फाइबर से बनी चार टन की शिव प्रतिमा का अधिकांश हिस्सा स्थापित हो चुका है। विवाद के कारण तीन दिन कार्य रुका रहा। रविवार को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों के समक्ष मुद्दा रखा गया तो अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2021 में तत्कालीन कमिश्नर अजयदीप सिंह के सामने स्थानीय प्रबुद्धजन से वार्ता के आधार पर वास्तु को देखते हुए नक्शा तैयार किया गया था, जिसे एडीए ने पास किया था। इसके बाद स्मार्ट सिटी ने उप्र राजकीय निर्माण निगम को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी। पास किए गए ले-आउट के आधार पर ही अब दक्षिणमुखी शिव प्रतिमा स्थापित हो रही है। सामने आरतीघाट, मनोरंजन स्थल और वोटिंग क्लब है। इस परिसर में तुलसी वाटिका और यज्ञ स्थल भी बन रहा है। यह सब ले-आउट के आधार पर ही बन रहे हैं।
विज्ञापन

- तत्कालीन कमिश्नर अजयदीप सिंह ने क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों के साथ बैठकर बातचीत की। विचारों के आधार पर ले-आउट तैयार हुआ। इसके बाद स्मार्ट सिटी ने निर्माण की स्वीकृति दी। ले-आउट के आधार पर 75 प्रतिशत ढांचा तैयार हो गया है। शिव प्रतिमा की दिशा बदलना बड़ी बात नहीं, ले-आउट के हिसाब से बनाए गए आरती घाट, मनोरंजन स्थल और वोटिंग क्लब की संरचना शिव प्रतिमा से अलग हो जाएगी। - हरिओम शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र राजकीय निर्माण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव प्रतिमा की दिशा बदलने के विवाद को लेकर कांट्रेक्टर दीपक अग्रवाल से बातचीत की गई। जिनके द्वारा बताया गया कि आसपास के बुद्धिजीवी वर्ग व तत्कालीन अधिकारियों के साथ वास्तु को ध्यान में रखते डिजाइन तैयार हुआ। उसी के अनुरूप कार्य चल रहा है। ले-आउट से अलग एक भी कार्य नहीं चल रहा है। राजेश कौशल, स्मार्ट सिटी के डीजीएम
- ले-आउट को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के कहने पर मौके पर पहुंचा तो शास्त्र और भौगोलिक स्थिति के अनुसार प्रतिमा की दिशा बदलने के लिए कह रहा हूं। शास्त्रों की बातें बताता हूं। विवाद से कोई नाता नहीं है। दक्षिणमुखी से शहर के विकास कार्य अवरुद्ध हो जाएंगे। शास्त्रों में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विधान होता है। लेकिन लेकिन उसका भी तो पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारी मनमानी करें, हम संत सही कहने में गुरेज नहीं करते हैं। - स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज।
अचल गुमटी में स्थापित है दक्षिणमुखी शिवलिंग
अचल सरोवर की गुमटी के ऊपर स्थापित हो रही शिव प्रतिमा के दक्षिणमुखी होने पर विवाद हो रहा है। मगर गौर करने वाली बात यह है कि अचल गुमटी में नीचे दक्षिणमुखी शिवलिंग ही स्थापित है।

अचल गुमटी पर जहां शिव प्रतिमा स्थापित हो रही है। उससे नीचे प्राचीन शिव मंदिर है। यहां दर्शन करने वाले लोग जानते हैं कि यह शिवलिंग भी दक्षिणमुखी है। ले-आउट तैयार करते वक्त यह तर्क भी दिया गया था। जबकि आसपास के लोग भी जानते हैं कि शिवलिंग दक्षिणमुखी है। जिसकी जलहरी पूर्व की तरफ है। अधिकारियों ने बताया कि इसी शिवलिंग की तर्ज पर ऊपर चार टन की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह प्रतिमा इतनी बड़ी है कि यहां आने वाले लोग दूर से इसे देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed