फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shiksha Mitra dies of heart attack

Aligarh: शिक्षामित्र की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में छाया मातम, संवेदना व्यक्त करने 5 दिसंबर को आएंगे अजय राय

Thu, 04 Dec 2025 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 11:01 PM IST
सार

भूरे खां प्राथमिक विद्यालय केसीपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। सुबह वह अपने आठ साल के बेटे अलफैज को गांव के ही स्कूल में छोड़ने के लिए बाइक से निकाल कर जा रहे थे। बाइक निकालते वक्त उनके सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी।

विज्ञापन
Shiksha Mitra dies of heart attack
मृतक शिक्षामित्र भूरे खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में खैर इलाके के गांव राजपुर के 48 वर्षीय शिक्षा मित्र की 4 दिसंबर को हृदयाघात से मौत हो गई। हालांकि परिजन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे। मगर यह खबर कांग्रेस संगठन तक पहुंच गई है। कल यानि 5 दिसंबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके घर संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार भूरे खां पुत्र कौशर खान प्राथमिक विद्यालय केसीपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया है कि 4 दिसंबर की सुबह वह नहाने के बाद अपने आठ साल के बेटे अलफैज को गांव के ही स्कूल में छोड़ने के लिए बाइक से निकल जा रहे थे। बाइक निकालते वक्त उनके सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी। परिजन उन्हें पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से अलीगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन


घरवालों ने उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने भूरे खां को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय शिक्षक संघ ने शोक प्रकट किया है। शाम को कब्रिस्तान में उनको सुपुर्द ए खाक कर दिया। हालांकि बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि दिव्यांग शिक्षा मित्र की हृदयाघात से मृत्यु हुई है। उसका एसआईआर से कोई नाता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव में चर्चा थी कि उससे एसआईआर का काम लिया जा रहा था। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा.सोमवीर सिंह के अनुसार भूरे खां के निधन पार्टी नेता विवेक बंसल सहित पूरे संगठन ने शोक व्यक्त किया है। वहीं 5 दिसंबर को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अजय राय भी उनके घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed