{"_id":"66a8244862136fc131000214","slug":"shekhupurs-teenager-died-due-to-electric-shock-in-delhi-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100624-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शेखूपुर के किशोर की दिल्ली में करंट से मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शेखूपुर के किशोर की दिल्ली में करंट से मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 30 Jul 2024 04:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:52 AM IST
सार
गौरव दिल्ली में रहकर अपने रिश्तेदार के साथ चाट की ढकेल लगाता था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। आलू छीलने वाली मशीन का प्लग बिजली के बोर्ड पर लगाते समय करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मृतक गौरव कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव शेखुपुर सटकना निवासी 17 गौरव कुमार पुत्र मुकेश कुमार की 28 जुलाई की दोपहर दिल्ली में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह दिल्ली में रहकर अपने रिश्तेदार के साथ चाट की ढकेल लगाता था।
विज्ञापन
रविवार दोपहर आलू छीलने वाली मशीन का प्लग बिजली के बोर्ड पर लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। 29 जुलाई की देर शाम गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन