फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shaka fired at the police and fled

दे गया चकमा: 50 हजार का इनामी शाका पुलिस पर फायर कर फिर से हुआ फरार, साथी किया गया गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 11:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 11:43 AM IST
सार

पुलिस को इनपुट मिला है कि शाका अब हरियाणा में अपने किसी साथी की मदद से हरियाणा में सरेंडर करने की योजना बना रहा है। इसके लिए यूपी पुलिस की एक टीम हरियाणा में डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन
Shaka fired at the police and fled
पुलिस एनकाउंटर की जानकारी देते सीओ खैर वरुण सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

50 हजार का इनामी बदमाश शाका एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि मुठभेड़ में पुलिस ने उसके एक साथी निशांत उर्फ नरेंद्र को जरूर गिरफ्तार कर लिया है। शातिर शाका 11 दिन पूर्व दबिश के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला था, जिसमें गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया था।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी खैर वरुण सिंह ने बताया कि टप्पल पुलिस 19 नवंबर की रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की कि इनामी ओमप्रकाश उर्फ शाका अपने किसी साथी के साथ कहीं जा रहा है। पुलिस ने तुरंत ताहरपुर बंबे के पास घेराबंदी शुरू की। इसी बीच शाका के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही शाका और उसके साथी निशांत ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में पुलिस की सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने फायरिंग का जवाब देते हुए गोलियां चलाईं लेकिन इस दौरान, मुख्य आरोपी, हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाका अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

विज्ञापन

तलाश में कांबिंग भी लेकिन नहीं लगा सुराग

पुलिस ने शाका के साथी निशांत निवासी जलालपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि शाका की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग भी की लेकिन उसका पता नहीं चला, शाका ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक राउंड सरकारी वाहन में लगी है। पकड़े गए गए निशांत को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


शाका की गिरफ्तारी को जुटी है विशेष टीम
ज्ञात रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश ओमप्रकाश उर्फ शाका पर पहले से ही करीब आठ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। शाका गत नौ नवंबर को दबिश के दौरान अपने साथी निशांत की मदद से सिपाही देव दीक्षित को गोली मारकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। टप्पल थाना प्रभारी ने बताया कि शाका की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस फरार अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी एवं घटना के बाद मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

अब हरियाणा में सरेंडर की योजना
इधर, अब पुलिस को इनपुट मिला है कि शाका अब हरियाणा में अपने किसी साथी की मदद से हरियाणा में सरेंडर करने की योजना बना रहा है। इसके लिए यूपी पुलिस की एक टीम हरियाणा में डेरा डाले हुए है। इसके लिए हरियाणा के यूपी से सटे फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, मेवात आदि इलाकों में मुखबिरी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed