फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seventh class student fell from the roof of the school on top of the bikes

Aligarh News: स्कूल की छत से बाइकों के ऊपर गिरा सातवीं का छात्र, सिर पर चोट, हालत नाजुक, प्रबंधक करा रहा इलाज

Sat, 02 Sep 2023 09:22 PM IST
चमन शर्मा श्रीकृष्ण शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
श्रीकृष्ण शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 09:22 PM IST
सार

सुबह नौ बजे छात्र की बड़ी बहन पैरेंट्स मीटिंग में पहुंची तब उसने अपने भाई के बारे में अध्यापकों से पूछा। अध्यापकों से भी जानकारी नहीं मिली तो उसने तलाश शुरू की। इसी बीच माधव स्कूल की छत से नीचे खड़ी मोटरसाइकिलों के ऊपर गिर पड़ा। इससे वहां हड़कंप मच गया। बच्चे और अध्यापक दौड़कर पास पहुंचे।

विज्ञापन
Seventh class student fell from the roof of the school on top of the bikes
स्कूल प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के विजयगढ़ में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे कस्बे में सासनी-अकराबाद तिराहा स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का एक छात्र स्कूल की छत से नीचे गिर पड़ा। इससे छात्र के पैर में फ्रेक्चर होने के साथ ही सिर पर गंभीर चोट आई है। हालत नाजुक होने के कारण अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला छिपैटी निवासी गोपाल शर्मा सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते हैं। शनिवार को पैरेंट्स मीटिंग थी, लेकिन काम अधिक होने के कारण वह सुबह आठ बजे अपने 13 वर्षीय पुत्र माधव को स्कूल गेट पर छोड़कर काम पर चले गए। सुबह नौ बजे उनकी बड़ी बेटी पैरेंट्स मीटिंग में पहुंची तब उसने अपने भाई के बारे में अध्यापकों से पूछा। 
विज्ञापन


अध्यापकों से भी जानकारी नहीं मिली तो उसने तलाश शुरू की। इसी बीच माधव स्कूल की छत से नीचे खड़ी मोटरसाइकिलों के ऊपर गिर पड़ा। इससे वहां हड़कंप मच गया। बच्चे और अध्यापक दौड़कर पास पहुंचे। पिता को जानकारी देने के साथ ही बहन और स्कूल प्रबंधक आदि बच्चे को अलीगढ़ शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed