फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven year old innocent died due to car collision

Aligarh News: कार की टक्कर से सात साल के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 04 Feb 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 04 Feb 2025 02:04 AM IST
सार

यशमति अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। इसी बीच अलीगढ़ की ओर से आ रही कार ने यशमति को टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
Seven year old innocent died due to car collision
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव अर्राना में सड़क किनारे खेल रहे सात साल के मासूम को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मासूम को परिजन इलाज के लिए ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना 2 फरवरी की शाम करीब पांच बजे की है। गांव अर्राना निवासी पंकज कुमार का पुत्र यशमति (7) पुत्र पंकज कुमार अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। इसी बीच अलीगढ़ की ओर से आ रही कार ने यशमति को टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर कार चालक ने गाड़ी रोककर उसके परिवार वालों को बुलाया। अपनी कार में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज से भी घायल मासूम को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रात करीब नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से मां शशि सहित भाई लव, कुश और बहन ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed