फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven people have lost their eyes due to black fungus

ब्लैक फंगस से सात लोग गंवा चुके हैं आंख, एक गंभीर

Mon, 31 May 2021 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Seven people have lost their eyes due to black fungus
ब्लैक फंगस (म्यूकॉरमायकोसिस) से सात लोग आंख की रोशनी गंवा चुके हैं। जबकि एक की हालत ज्यादा खराब है और वह आईसीयू में भर्ती है। जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 13 मरीज भर्ती हैं। सात मरीजों को दिखाई देना बंद हो चुका है। वहीं एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है, जो आईसीयू में भर्ती है। पांच मरीजों का इंडोस्कोपिक सर्जरी हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के डॉ. जिया सिद्दकी ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस से किसी मरीज की मौन नहीं हुई है। व्हाइट एवं यलो फंगस का केस भी यहां रिकार्ड नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच मरीजों का इंडोस्कोपिक सर्जरी हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जनपद में ब्लैक फंगस के 14 मरीज सामने आए हैं। 13 मरीजों का जेएन मेडिकल कॉलेज एवं एक का दूसरे शहर में उपचार चल रहा है। कुछ मरीजों की आंख की रोशनी चली गई है। एक मरीज आईसीयू में है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होता है। लखनऊ से संपर्क कर जेएन मेडिकल कॉलेज को लगातार इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन बाजार में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed