फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven migrants infected with corona virus

सात प्रवासी कोरोना वायरस से संक्रमित

Thu, 21 May 2020 07:02 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 21 May 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Seven migrants infected with corona virus
1 - फोटो : अमर उजाला
सात प्रवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद मरीजों के घर का पता निकाला जा रहा है। जनपद में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 112 तक पहुंच गई है।   
विज्ञापन



किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में यहां से जांच के लिए कई नमूने भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार सुबह आई है। जनपद में सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक सभी सातों प्रवासी हैं और उनके घर का पता ढूंढा जा रहा है। इनमें से एक 36 वर्षीय युवक छर्रा के बतावली गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन



वह महाराष्ट्र के बांद्रा में सिलाई का काम करता था। चंद रोज पहले ही वहां से आया है। जबकि एक 25 वर्षीय युवक नासिक से आया है। वह वहां पर सोलर स्टेशन में कार्य करता था। युवक गोंडा के गोरई गांव का रहने वाला है। संक्रमित लोगों में एक 54 वर्षीय व्यक्ति एवं उसकी 19 वर्षीय पुत्री भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 21 वर्ष, 23 वर्ष एवं 27 वर्ष के युवक भी संक्रमित हैं और उनके घर का पता निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed