फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven ali got their light back

Aligarh News: डीएम की पहल, सात बंदियों को ऐसे वापस मिली रोशनी

Fri, 30 Dec 2022 07:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 07:10 PM IST
सार

अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जेल के बंदियों के आंखों की जांच गांधी नेत्र चिकित्सालय में कराई। सात बंदियों का मोतियाबिंद का निशुल्क आपरेशन किया गया। जिससे बंदिेयों की रोशनी वापस आ गई।

विज्ञापन
Seven ali got their light back
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विगत दिनों जिला कारागार निरीक्षण के दौरान डीएम इन्द्र विक्रम सिंह को बताया गया कि जेल में कुछ बन्दियों को नेत्र सम्बन्धी समस्याएं हैं। जिस पर उन्होंने ऐसे बंदियों का गॉधी नेत्र चिकित्सालय में परीक्षण एवं उपचार कराने को कहा।

विज्ञापन


पुलिस अभिरक्षा में 18 बंदियों को गॉधी नेत्र चिकित्सालय में परीक्षण के ले जाया गया। जिनमें से नौ बंदियों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिये चुना गया, अन्य बंदी नेत्र रोग सम्बन्धी सामान्य उपचार की दवा देकर वापस आ गए।
विज्ञापन


नेत्र चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ मधुप लहरी ने बताया कि जिला कारागार से नौ मोतियाबिन्द रोगियों में से दो रोगियों द्वारा ऑपरेशन कराने की सहमति नहीं दी गई। सात रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन सम्पन्न कराकर वापस कारागार भेज दिया गया। बन्दी रोगियों को आवश्यक पोस्ट ऑपरेटिव दवा के साथ चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ प्रीत पाल सिंह ने शीत लहर के दृष्टिगत ऊनी कंबल भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed