फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Session of Municipal Board

नगर निगम अधिवेशन बना अखाड़ा, पार्षदों ने दिया धरना, मेज पलटी हंगामा

Fri, 25 Sep 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Session of Municipal Board
यूजर्स चार्ज समाप्त करने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते पार्षद । - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम बोर्ड के अधिवेशन में यूजर चार्ज एवं गृहकर को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सहित तमाम 80 पार्षद इसके विरोध में गोलबंद हो गए और ध्वनिमत से इन दोनों मुद्दों के विरोध में प्रस्ताव को पास कर दिया। करीब 11 घंटे तक चले इस अधिवेशन में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान अध्यक्ष की कुर्सी के पास पहुंचकर पार्षदों ने हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। एक पार्षद ने तो मेज तक पलट दी। पार्षद मंच के नीचे धरने पर बैठ गए। स्थिति का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि लंच तक पूरा सदन यूजर चार्ज व गृहकर पर अटका रहा।
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड का अधिवेशन पहले से ही हंगामेदार होने की आशंका थी। हुआ भी वही। यूजर चार्ज एवं गृहकर को लेकर जबर्दस्त हंगामा हुआ। नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि में बृहस्पतिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड अधिवेशन प्रारंभ हुआ। शुरू में दो मिनट का मौन रखकर मृत पार्षदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उससे पूर्व राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान को लेकर भी पार्षद अधिकारियों से उलझ गए। शोक सभा के बाद कुछ समय के सदन स्थगित कर दिया गया। फिर नया सदन राष्ट्रगीत से शुरू हुआ। 5.11.2019, 8.2.2020 एवं 10.2.2020 की आहूत निगम अधिवेशन की कार्यवाही संपुष्टि के दौरान ही यूजर चार्ज को लेकर मामला अटक गया।
विज्ञापन

भाजपा के पार्षदगण वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, कुलदीप पांडेय, अलका गुप्ता, अनिल सेंगर, दिनेश गुप्ता सहित कई दर्जन पार्षद मंच के पास पहुंच गए और हाथ में पोस्टर लेकर यूजर चार्ज बंद करों की नारेबाजी करने लगे। पार्षद मंच के नीचे धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि जनता हमारे कुर्ते फाड़ रही है। कुलदीप पांडेय बढ़ा हुआ हाउस टैक्स समाप्त करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि एक चाय वाले का हाउस टैक्स 13 हजार रुपये आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन के अध्यक्ष महापौर मो. फुरकान ने घोषणा की कि यूजर चार्ज नहीं लगेगा। यह प्रस्ताव पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया है। मामला शांत होता इससे पहले ही पार्षदों ने इसकी घोषणा अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त से करने की मांग की। अपर नगर आयुक्त इसके लिए तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि जब अध्यक्ष ने कह दिया है तो मेरे कहने की आवश्यकता नहीं है। पार्षदों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज प्रशासनिक विषय है। यह प्रस्ताव का विषय नहीं है। फिर क्या था सदन का माहौल एक बार फिर गरमा गया।
पार्षदों ने कहा कि यही घोषणा करें कि यह प्रशासनिक विषय है। जनता हमारे कुर्ते फाड़ रही है। यह बोर्ड से पास नहीं हुआ है। पार्षदों के दबाव के बाद अपर नगर आयुक्त ने कहा कि यूजर चार्ज से संबंधित महापौर के फैसले को नियमानुसार लागू किया जाएगा। इसको सदन की कार्यवाही में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद पार्षद शांत हुए। दोपहर के भोजन तक सदन यूजर चार्ज तक अटका रहा।
सदन ने यूजर चार्ज एवं गृहकर वृद्धि पर रोक के प्रस्ताव के अतिरिक्त प्रेस क्लब के स्थान तय करने, अतिक्रमण हटाने, एलमपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग बस स्टेशन बनाने, डेयरियों को हटाने के साथ-साथ वैकल्पिक व्यवस्था हेतु भूमि का चयन, कट्टी घर को बंद रखना आदि पारित किए गए। जलमूल्य वृद्धि एवं एक्सिस बैंक में नगर निगम निधि का खाता खोलने के प्रस्ताव को अगली बार सदन में रखा जाएगा। इस तरह अधिवेशन 11 घंटे बाद देर रात खत्म हुआ।
मंच पर महापौर मो. फुरकान के अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह, रोहित कुमार सिंह व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय मौजूद थे।

यूजर चार्ज व गृहकर आदि के विरोध में प्रस्ताव सदन में पास हुआ है। उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। गृहकर 2017 के बदले 2019 से लागू किया जाएगा तो करोड़ों रुपये की क्षति होगी। इसका परीक्षण किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो शासन को संदर्भित किया जाएगा।
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed